लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने
केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी, केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद और साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले चुनावों के चलते केशव प्रसाद मौर्य के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा की तरफ से केशव प्रसाद मौर्य के नाम का ऐलान चुनाव समीकरण को ध्यान में रखकर भी किया गया है।
केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद चुने गए थे। भाजपा से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य पर दांव सोची समझी रणनीति के तहत लगाया है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा ने यह निर्णय लेते समय पूर्वाचंल को भी ध्यान में रखा है। केशव को युवा और तेज-तर्रार नेताओं की सूची में रखा जाता है। केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े रहे हैं।