28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

अन्तर्राज्जीय मार्गों का तेजी से हो रहा है, चैड़ीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य: केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और जनसामान्य को आवागमन की बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश से जुड़ने वाले अन्य प्रदेशों तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्गों को विकसित/चैड़ीकरण करने का कार्य बहुत तेजी के साथ किया जा रहा है।
श्री मौर्य ने बताया कि इस वर्ष रू0 699 करोड़ की लागत से 278.58 किमी0 सड़कों का विस्तारीकरण/चैड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। उन्होने बताया कि 54 सड़कों हेतु 667 किमी0 लम्बाई में रू0 1333 करोड़ की लागत से इस योजना में कार्य प्रारम्भ किया गया था, जिसमें वर्ष 2018-19 में 17 कार्य लम्बाई 187 किमी0 एवं लागत रू0 264 करोड़ के कार्य पूर्ण कराये गये तथा 2019-20 में 21 कार्य लम्बाई 201.55 किमी0 एवं लागत रू0 370 करोड़ के कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जा चुके हैं, शेष 16 कार्य निर्माणाधीन हैं।
उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अन्य प्रदेशों तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्गों की सीमा पर स्वागत द्वार बनाये जाने तथा अन्य सौन्दर्यीकरण के कार्य कराये जाने प्रस्तावित हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More