36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बाजार में दालों की उपलब्‍धता बढ़ाने के 93,507 मीट्रिक टन जब्त दालें आएंगी

देश-विदेश

नई दिल्ली: राज्‍य सरकारों द्वारा जमाखोरी के विरूद्ध की गई कार्रवाई के तहत कल तक 93,507.83 मीट्रिक टन अवैध दाल जब्त की गई। दालों की भारी मात्रा में बिक्री या नीलामी पर यह कार्रवाई

हुई। इस कार्रवाई से बाज़ारों में दालों की उपलब्धता में विस्तार के साथ दामोंकी कीमतों में कमी आएगी।

15.12.2015 तक  राज्यवार जब्त की गई दालों का विवरण इस प्रकार है:

(मात्रा- मीट्रिक टन में)

क्रम संख्‍या No राज्य  

छापामारी, जब्त मात्रा और निपटान (मीट्रिक टन)

छापे जब्त की गई मात्रा निपटान मात्रा शेष
1 छत्तीसगढ़ 112 5447.93 3747.24 1700.69
2 हरियाणा 1652 14.60 0.20 14.40
3 कर्नाटक 1351 25545.82 5787.75 19758.08
4 मध्य प्रदेश 969 3373.60 2020.01 1115.60
5 महाराष्ट्र 5250

 

86709.39         79478.91 7230.48
6 तेलंगाना 1924 3316.84 5.12 3311.72
7 राजस्थान 840 2653.11 704.11 1949.00
8 झारखंड 140                              282.02 शून्य 282.02
9 ओडिशा 180 1410.26

 

1403.86 6.40
10 अंध्र प्रदेश 1300 1361.52 352.50 1009.02
11 गुजरात 203 53.01

 

शून्य 53.01

 

12 हिमाचल प्रदेश 500 3.42

 

शून्य 3.42

 

13 एनसीटी दिल्ली 01 81.29 8.13 73.16
 14. बिहार 299 360.41 शून्य 360.41

 

कुल         14721 130613.22 93507.83 36967.41

 

कर्नाटक उच्च न्यायलय ने 23.11.2015 को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग को स्पष्ट तौर से कहा कि व्यापारियों द्वारा दालों की जमाखोरी अवैध है और विभाग जल्द निर्देश जारी कर दालों, खाद्य तेल और तिलहन को काला बाज़ारी करने वालों के कब्ज़े से मुक्त कराए। कर्नाटक राज्य सरकार ने 15 दिसम्बर 2015 तक 1,30,613.22 मीट्रिक टन दालों को अपने कब्जे में लिया है। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत जमाखोरी और काला बाज़ारी पर काबू पाने की कार्रवाई की जा रही है है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More