High Court की टिप्पणी, खाली जमीन पर 60 साल पशु बांधने पर नहीं मिलता कानूनी हक

HR Breaking News (High Court Order) खाली जमीन पर 60 साल पशु बांधने पर व्यक्ति को जमीन का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता है। अब इस बारे में हाईकोर्ट (HC Decision) की ओर से स्थिति स्पष्ट करते हुए टिप्पणी दी गई है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मात्र सालों तक जमीन का यूज करने पर किसी को उस जमीन का कानूनी हक नहीं मिल जाता है। आइए खबर में जानते हैं कि हाईकोर्ट के फैसले के बारे में विस्तार से-

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने किया स्पष्ट

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने क्लियर कर दिया है कि गांव की खाली जमीन पर लंबे समय से पशु बांधने, गोबर के उपले रखना, ईंधन जमा करने या पेड़ लगाने मात्र से कोई व्यक्ति को जमीन पर विशेष कब्जे का कानूनी अधिकार (legal right to exclusive possession) नहीं मिल जाता है। ऐसे यूज के बेस पर व्यक्ति जमीन से बेदखल किए जाने के खिलाफ अस्थाई निषेधाज्ञाा भी हासिल नहीं कर सकता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

करनाल के गांव गंजोगढ़ी निवासी ने ग्राम पंचायत के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर विवादित जमीन पर अपने कब्जे (possession of disputed land) को लेकर दावा किया किया था। याचिकाकर्ता के अनुसार उसका परिवार लगभग 60 सालों से जमीन का यूज कर रहा है। उसके पिता यहां दूध बेचने का कार्य करते थे। परिवार पशु बांधने, गोबर के उपले रखने और अन्य घरेलू सामान इकट्ठे करने के लिए जमीन का यूज करता रहा है।

याचिकाकर्ता ने दिया तर्क

ऐसे में याची ने दावे के समर्थन में गांव के नंबरदार, पंचायत सदस्यों के लिखित डॉक्यूमेंट और तस्वीरें पेश की थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया की जमीन गांव के आबादी इलाके में आती है। ऐसे में इस पर पंजाब ग्राम साझा भूमि अधिनियम (Punjab Village Common Land Act) लागू नहीं होता है।
 

Related Articles

Back to top button