हरियाणा में पुलिस होगी हाईटेक, 62 करोड़ रुपए से ज्यादा होंगे खर्च

HR Breaking News (haryana police) हरियाणा में साइबर अपराध और तकनीक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर रोक के लिए हरियाणा पुलिस (haryana police updates) को आधुनिक संसाधनों से लेंस किया जाने वाला है। प्रशासन की ओर से पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 62.40 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। अब हरियाणा में पुलिस पूरी तरह से हाईटेक होगी। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

3 महीने में खरीदे जाएंगे साइबर टूल सॉफ्टवेयर 

आगामी 3 महीने में साइबर टूल सॉफ्टवेयर (cyber tool software) और हार्डवेयर खरीदे जाने वाले हैं। अपराध कंट्रोल के 7 पैरामीटर तय किए हैं। पंचकूला पुलिस मुख्यालय में DGP की अध्यक्षता में जो बैठक हुई है, उसमें CID, एसटीएफ, ERSS 112, स्टेट क्राइम ब्रांच और साइबर हरियाणा ने अपनी तकनीकी जरूरत को बताया है। सभी संसाधनों और नए उपकरणों की जरूरत की जानकारी लेकर खरीद की प्राथमिकताएं तय की जाने वाली है।

साझा प्लेटफार्म पर लाया जाएगा उपयोगी साइबर टूल्स 

जान लें कि उपयोगी साइबर टूल्स को साझा प्लेटफार्म पर लाने का प्लान है। DGP का कहना है कि इसके लिए 2 वर्षीय टेक्नोलॉजी रोडमैप तैयार किया है। मोबाइल लोकेशन प्लाटिंग (mobile location plotting) से हर रोज साइबर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। दूरदराज के एटीएम को डेली अलर्ट सिस्टम से जोड़कर छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।

CCTNS 2.0 के नए फीचर लागू 

बाकी बैंक और कंपनियों के एटीएम भी इससे कनेक्ट होंगे। cctv कैमरे, वाहन से जुड़ी जानकारी, रात्रि नाकाबंदी, आर्थिक अनुसंधान, फैशियल रिकॉग्निशन सिस्टम, मोबाइल और सीडीआर विश्लेषण और आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई पर जोर होगा। रोहतक पुलिस के अचूक प्लेटफार्म के यूज का रिव्यू होगा। सीसीटीएनएस, नेफिस और आईसीजेएस के डाटा के एकीकृत करने और CCTNS 2.0 के नए फीचर (New features of CCTNS 2.0) लागू करने पर बातचीत हुई।

AI टास्क फोर्स में बनाए तीन खास मॉडल 

मधुबन पुलिस अकादमी (Madhuban Police Academy) में अनुसंधान अधिकारियों, एसएचओ, साइबर सेल से प्रभारियों व तकनीकी कर्मियों को नए उपकरणों का यूज का खास प्रशिक्षण दिया जाने वाला है। AI टास्क फोर्स में तीन खास मॉडल बनाए गए हैं। पहले में AI से अपराधियों की पहचान, अपराध विश्लेषण और डाटा का यूज, दूसरे में ब्लॉकचेन और डार्क वेब से जुड़े डिजिटल प्रूफ का विश्लेषण और तीसरे पुलिस कर्मियों को साइबर कमांडो की ट्रेनिंग दी जाने वाली है।

वित्तीय नेटवर्क का ऑनलाइन डाटा से विश्लेषण 

सक्रिय अपराधियों की सूचनाएं एक जगह जुटाने का जिम्मा स्टेट क्राइम ब्रांच को दिया है। रोहतक- झज्जर-सोनीपत-फरीदाबाद पैटर्न पर बेस्ड इंटेलिजेंस मॉडल रोहतक में पायलट प्रोजेक्ट (pilot project) के रूप में शुरू हुआ था, जो सभी जिलों में लागू है।

सोशल मीडिया और मेटा प्लेटफार्म पर सामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर CID, साइबर क्राइम और एसटीएफ नजर रखने वाले हैं। एआई से तैयार डीपफेक वीडियो और फर्जी ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट (Fake online advertising) से होने वाली ठगी रोकने के लिए खास सॉफ्टवेयर विकसित किया जाने वाला है। गैंगस्टर के संपर्क और वित्तीय नेटवर्क का ऑनलाइन डाटा से विश्लेषण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button