26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

दिल्ली, लखनऊ एवं वाराणसी उड़ान स्थलों से जाने वाले हज यात्रियों की उड़ानों का कार्यक्रम जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊः हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई द्वारा हज-2019 में उत्तर प्रदेश के दिल्ली, लखनऊ एवं वाराणसी उड़ान स्थलों से जाने वाले हज यात्रियों की उड़ानों का कार्यक्रम जारी किया गया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हज यात्री दिल्ली उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान दिनांक 04 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 18 जुलाई, 2019 को समाप्त होंगी। दिल्ली से 420 क्षमता की 30, 340 क्षमता की 23 व 254 क्षमता की 16 कुल एयर इन्डिया की 69 उड़ानों से हज यात्रियों को मदीना मुनव्वराह के लिए रवाना किया जायेगा। दिल्ली उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें जद्दाह से 17 अगस्त, 2019 से आरम्भ होकर 01 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी। यह जानकारी सचिव/कार्यपालक अधिकारी, श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि मध्य उत्तर प्रदेश के हज यात्री लखनऊ उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान दिनांक 20 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 05 अगस्त, 2019 को समाप्त होंगी। लखनऊ से सऊदी एअरलाइंस के जहाज़ जिसकी क्षमता 300 प्रति हवाई जहाज़ होगी की 49 उड़ानों से हज यात्रियों को जद्दाह के लिए रवाना किया जायेगा। लखनऊ उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें मदीना मुनव्वराह से 28 अगस्त, 2019 से आरम्भ होकर 12 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी।

कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हज यात्री जो वाराणसी उड़ान स्थल से रवाना होंगे उनकी उड़ान दिनांक 29 जुलाई, 2019 से आरम्भ होकर 04 अगस्त, 2019 को समाप्त होंगी। वाराणसी से एअर इण्डिया के 150 क्षमता वाले 17 हवाई जहाज़ से हज यात्रियों को जद्दाह के लिए रवाना किया जायेगा। वाराणसी उड़ान स्थल की वापसी उड़ानें मदीना मुनव्वराह से 09 सितम्बर, 2019 से आरम्भ होकर 15 सितम्बर, 2019 तक समाप्त होंगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More