40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास सरकार का मूल मंत्र

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद रविवार  को लखीमपुर खीरी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित वंदन गार्डन में 117.71 करोड़ की लागत वाले 165 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। वहीं जनप्रतिनिधियों की मांग पर जिले में 430.79 करोड़ लागत के 22 नए विकास कार्यों कराए जाने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एवं  रेखा अरुण वर्मा सहित जिले की सभी विधायकों की मौजूदगी में दीप जलाकर की। इसके बाद सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने बटन दबाकर ज़िले के 30 मार्गाे व एक लघु सेतु सहित 29.44 करोड़ की लागत के कुल 30 कार्यों का लोकार्पण व 132 मार्गाे व 02  लघु सेतु समेत 88.27 करोड़ लागत वाली कुल 134 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए। उन्होंने बताया कि आज यूपी के सभी 75 जिलों में खुशहाली का माहौल है। सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया। केंद्र व प्रदेश सरकार अपने कामों के जरिए जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। इसी प्रकार विश्वास बनाए रखिए,आगे भी खरी उतरेगी।  यूपी में उनकी सरकार ने कागजों में नहीं बल्कि जमीन पर गुणवत्ता युक्त सड़के बनाई। भू माफियाओं पर सरकार ने हंटर चलाया। उन्होंने कहा कि खीरी जनपद को मेडिकल कालेज की सौगात दी। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहती दिखाई दे रही। सरकार सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास -सबका प्रयास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना से निरूशुल्क उपचार की व्यवस्था की। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की। गांव-गांव बिजली को पहुंचायी। उन्होंने कोविड कालखंड के दौरान सरकार के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोविड प्रबंधन की चहुओर प्रशंसा हो रही। कोविड के दौरान सरकार ने जनधन खातों में न केवल धनराशि भेजी बल्कि फ्री सिलेंडर भी उपलब्ध कराएं। पीएम गरीब कल्याण योजना के जरिए निशुल्क खाद्यान्न भी मुहैया कराया। इस दौरान  इतना खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया कि उसे खाने के अलावा भी लोगों ने संचित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हितों में काम कर जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी तबकों तक पहुंचाया है।
जिले में 128792 आवास विहीन लोगों को पीएम आवास योजना ग्रामीण व 27934 लोगों को पीएम आवास योजना शहरी से लाभान्वित किया गया। जिले में 556173 शौचालय बनाए गए। 150367 किसानों को 933. 44 करोड़ की ऋण माफी की। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 610865 किसानों के खातों में 930.52 करोड़ रु. की धनराशि भेजी गई। पीएम फसल बीमा योजना के जरिए 95. 27 लाख की क्षतिपूर्ति की गई। किसानों को 6110 करोड़ फसली ऋण का वितरण हुआ। विभिन्न कृषि निवेश ऊपर 16.17 करोड़ अनुदान राशि किसानों के खातों में भेजी गई। उज्जवला योजना से 439543 परिवारों को लाभान्वित किया। जिले में 10 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुए। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में प्रदेश के सर्वाधिक 425113 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कामों से स्पष्ट छाप छोड़ी है। उनकी सर्वस्व समर्पण की भावना उनके कामों में परिलक्षित होती है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धियां बताई। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से क्षेत्र के विकास व जनकल्याणकारी काम करने के लिए प्रेरणा लेनी चाहिए।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More