28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गोमती आरती संग यूपी महोत्सव का आगाज

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: यूपी महोत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया है। महोत्सव की शुरुआत कुड़ियाघाट पर मां गोमती की आरती के साथ हुआ। घाट पर सैकड़ों दीपों की जगमगाहट के साथ गोमती का भव्य समागम दिखा। लोगों ने यहां पर मां गोमती समेत जल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
पांच जनवरी तक चलेगा महोत्सव
हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से निशातगंज के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में यूपी महोत्सव की शुरुआत हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव पांच जनवरी तक चलेगा। रोजाना शाम को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल ने बताया कि कार्यक्रमों के साथ ही आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का काम होगा। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य ही पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है।
दीपदान कर गोमती आरती हुई
महोत्सव की श्रृंखला में शुक्रवार को कुड़ियाघाट में श्री शुभ संस्कार समिति के सहयोग से मां गोमती की आरती हुई। जिसमें समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़, विष्णु त्रिपाठी लंकेश, पण्डित सत्यम गौड़, यादवेन्द्र पाण्डेय, प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एडवोकेट, ट्रस्ट की सांस्कृतिक सचिव प्रिया पाल, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पवन पाल समेत कई सम्मानित लोगों ने आरती में भाग लिया। सभी लोगों ने गोमती आरती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपदान कर गोमती के संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More