Gold Rate Prediction : सस्ते में खरीदना है सोना, तो रहें तैयार, अगले हफ्ते आ सकती है बड़ी गिरावट

HR Breaking News – सोने में आई गिरावट के बाद अब शानदार रिकवरी की है, लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले एक हफ्ते में सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि निवेशक फिलहाल अमेरिकी महंगाई दर के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। इसका सीधा प्रभाव ब्याज दरों और सोने चांदी (gold silver rate) की कीमतों पर होगा। 

इस वजह से आ सकती है बड़ी गिरावट – 

JM फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, प्रणव मेर का कहना है कि फिलहाल सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। अब निवेश को की नजर अमेरिकी, चीन, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई आंकड़ों पर है। 

अमेरिका की उपभोक्ता महंगाई आंकड़े 10 नवंबर को सामने आएंगे, जो फेडरल रिजर्व (federal Reserve) के अगले कदम और ब्याज दरों को लेकर अहम माने जा रहे हैं। वहीं भारत के खुदरा महंगाई दर के आंकड़े 12 नवंबर को जारी होंगे। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो सोने पर दबाव बनेगा। इसे निवेशकों को कमाई नहीं होती। वही डॉलर की मजबूती अन्य करेंसी के लिए सोने को महंगा बना देती है। 

सोना 4.5 प्रतिशत और चांदी 5.4% महंगी – 

पिछले हफ्ते के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने -चांदी (sone ka bhav) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4.5 प्रतिशत और चांदी 5.4% महंगी हुई है। कॉमेक्स पर सोना 176 की तेजी के साथ 4074.9 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा। वहीं चांदी 2.6 महंगी होकर 51.94 डॉलर प्रति औंस पर क्लोज हुई है।

MCX पर सोने चांदी की कीमत – 

एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला 24 कैरेट गोल्ड 1,42,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें 3% यानी 3682 रुपए की तेजी दर्ज की गई है वहीं चांदी 3.15% यानी 5655 रुपए महंगी हुई है और 1 किलो चांदी की कीमत 1,84,000 रुपए पर पहुंच गई है।

सोने चांदी में आ रही गिरावट पर लगा ब्रेक – 

पिछले हफ्ते ग्लोबल टेक और AI शेयरों में बिकवाली के बाद सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है जिसकी वजह से सोने और चांदी के भाव (sone chandi ka bhav) में तेजी तर्ज की गई। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजे सामने आने से भी सोने चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला है। शुक्रवार को अमेरिका के उम्मीद से बेहतर रोजगार आंकड़े ने डॉलर और ट्रेजरी यील्ड को और मजबूत कर दिया है जिससे सोने चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट रुक गई है। 

Related Articles

Back to top button