बेटे की ताजपोशी से गदगद: मुख्यमंत्री धामी की मां बोलीं- आज मैं बहुत खुश हूं, अब पांच साल में प्रदेश को मिलेगी और तरक्की

बेटे के सिर पर दोबारा मुख्यमंत्री का ताज सजा तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बडे़ गर्व के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां विष्णु देवी ने कहा कि उनका बेटा अच्छा काम करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनका बेटा अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल में अच्छा काम करेगा और पिछले छह महीने के कार्यकाल से भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं। मेरा बेटा अब पांच साल के लिए मुख्यमंत्री बना है। वह बहुत अच्छा करेगा। अगर वह सिर्फ छह महीने में इतना अच्छा कर सकता है, तो वह पांच साल में कहीं बेहतर कर सकता है। पिछले साल जुलाई में तीरथ सिंह रावत के प्रतिस्थापन के रूप में धामी को लाया गया था।

धामी के पास चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए लगभग छह महीने थे। एनडी तिवारी को छोड़कर किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था। भाजपा को अपने पिछले कार्यकाल के दौरान कुछ ही महीनों में दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के लिए काफी आलोचना की थी।

बता दें, कि विधायक दल का नेता चुने जाने और राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। जहां उनकी मां और पत्नी ने उनका भव्य स्वागत किया था। सोमवार शाम पुष्कर सिंह धामी अपने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। यहां उनकी मां और पत्नी पहले से ही उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी। जैसे ही वह भीतर पहुंचे तो मां और पत्नी व अन्य रिश्तेदारों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

सोर्स: यह Amar Ujala न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ श्रमजीवी जर्नलिस्ट टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Related Articles

Back to top button