Delhi NCR में सस्ते फ्लैट खरीदने का शानदार मौका, 12 लाख से भी कम है कीमत

अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में सस्ते फ्लैट खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। अब आप काफी सस्ते में ही घर की खरीदी कर सकते हैं। इन घरों की कीमत 12 लाख रुपये से भी कम है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

DDA  ने कर दी इस योजना की शुरुआत 

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अगर आप सस्ते फ्लैट (Delhi NCR Flat Rate) ढूंढ रहे हैं तो दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी आपके लिए महज 11.51 लाख रुपए में 1BHK फ्लैट लेकर आया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एनसीआर में सस्ते घर की तलाश कर रहे दिल्ली डेवपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने नागरिक आवास योजना की शुरुआत कर दी है। डीडीए के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के तहत दिल्ली के सिरसपुर में पहले आओ, पहले पाओ आधार पर 25 फीसदी की भारी छूट के साथ LIG फ्लैट्स को उपलब्ध कराया जा रहा है।

सबसे खास बात तो ये है कि इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपए से कम है। योजना के तहत बुकिंग 28 जनवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। हालांकि, डीडीए (DDA) के सर्कुलर में बुकिंग की आखिरी तारीख का जिक्र नहीं है। सिरसपुर लोकेशन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये फ्लैट मेट्रो स्टेशन के काफी ज्यादा करीब है।

इतनी होगी फ्लैट्स की कीमत 

  • DDA के सर्कुलर के अनुसार सिरसपुर पॉकेट A1, A2, B1, C1, C2, D1 में 411 LIG फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। 25 फीसदी डिस्काउंट के बाद इन फ्लैट्स की कीमत 11.51 लाख रुपए से 11.71 लाख रुपए के बीच में कारोबार कर रही है।
  • LIG फ्लैट्स बुक करने के लिए आपको 1 लाख रुपए बुकिंग अमाउंट को जमा करना होगा।
  • सिरसपुर में ये फ्लैट्स का टाइप 1BHK है। फ्लैट (1BHK Flat Rate) का प्लिंथ एरिया 35.76 वर्ग मीटर से लेकर 36.39 वर्ग मीटर तक का है।
  • योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको 2500 रुपए की नॉन रिफंडेबल फीस को जमा करना होगा।

सिरासपुर LIG फ्लैट्स की ये है पूरी जानकारी 

सिरसपुर में (पॉकेट A1, A2, B1, C1, C2, D1) फ्लैट कैटेगरी के तहत LIG (Low Income Group) के लिए 1 BHK के 411 फ्लैट्स को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका प्लिंथ एरिया (साइज) 35.76 sqm से 36.39 sqm का होगा। 25 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 11.51 लाख – 11.71 लाख रुपये हो जाएगी। इस फ्लैट को बुक करने के लिए आपको 1,00,000 रुपये की राशि को उपलब्ध कराना होगा।

NH-44, UER-II रोड के होगा पास 

सिरसपुर लोकेशन में DDA फ्लैट्स का सबसे बड़ा लाभ इसकी कनेक्टिविटी को होने वाला है। ये इलाका नेशनल हाईवे-44 (NH-44), अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (UER-II) के काफी ज्यादा करीब है।

मेट्रो स्टेशन से होगी इतनी दूरी 

  • सिरसपुर लोकेशन समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।
  • दिल्ली के सभी कमर्शियल हब्स से इस लोकेशन की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलने वाली है।
  • सभी LIG फ्लैट्स रेड टू मूव है यानी की आपको तुरंत घर की चाबी मिल जाएगी।
  • आपके द्वारा जमा किए डॉक्यूमेंट्स और रकम के सफल वेरिफिकेशन के बाद ही पजेशन लेटर मिल जाएगा।
  • पजेशन लेटर मिल जाने के बाद 3 महीने के अंदर साइट पर जाकर पजेशन को लेना होगा। अगर आप पजेशन नहीं लेते हैं तो फिर आपको होल्डिंग चार्ज का भुगतान करना होगा।

सिर्फ इतने दिनों के अंदर करना होगा भुगतान 

DDA की नागरिक आवास योजना के तहत रजिस्ट्रेशन और फ्लैट को बुक करने के लिए आपको DDA के ई-सर्विसेज पोर्टल को विजिट करना होगा। ये पोर्टल eservices.dda.org.in है। बुकिंग अमाउंट जमा करने के बाद DDA आपको ऑनलाइन डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर जारी करेगा। अलॉटमेंट लेटर जारी होने के 60 दिन के अंदर बाकी की राशि का भुगतान करना होगा। 61वें से 90 दिन के बीच भी आप बकाया राशि पर 10 फीसदी प्रति वर्ष की दर से ब्याज देकर भुगतान कर सकते हैं। 90 दिनों के अंदर अगर पूरा भुगतान नहीं किया तो फिर आवंटन रद्द हो जाएगा। अलॉटमेंट रद्द होने की स्थिति में आपको बुकिंग अमाउंट रिफंड नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button