DA Hike July 2026 : महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के लिए कर्मचारियों ने लिखा पत्र, जानें कितनी बढ़ौतरी संभव

HR Breaking News (DA Hike July 2026 Update) देश के 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 69 लाख केंद्रीय पेंशनर्स को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ौत्तरी का इंतजार है। इस इंतजार को लंबा खिंचता देख कर्मचारियों ने पत्र लिखकर इसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। चलिए जानते हैं महंगाई भत्ते के लेटेस्ट अपडेट के बारे में-
कर्मचारियों ने वित्त मंत्रालय को लिखा पत्र
केंद्रीय कर्मचारियों (central Employees) के एक संगठन केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और कामगार संघ की तरफ से एक पत्र वित्त मंत्रालय को लिखा गया है। इस पत्र में मंत्रालय से आग्रह किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता (DA Hike Update) 1 जुलाई 2026 से लागू होना है। इसको लागू करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
जल्द किए जाएं आंकड़े पेश
केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन (Central employees DA Hike) की तरफ से आग्रह किया गया है कि जल्द से जल्द महंगाई भत्ते व महंगाई राहत को लागू कर दिया जाए। कर्मचारी संगठनों की तरफ से मांग की गई है कि इसे जल्दसे जल्द लागू किया जाए और जो उपभोक्ता सूचकांक के आंकड़े है वे फॉर्मूले के तहत जल्द से जल्द इस काम को करने वाले अधिकारी के सामने पेश किए जाने चाहिए।
बिना किसी देरी के किया जाए पूरा (DA Hike Demand)
कर्मचारियों की तरफ से मांग की जा रही है कि महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में लाभ देने को बिना किसी देरी की पूरा किया जाए। 1 जुलाई 2026 से जो भुगतान होना है, उसका एरियर भी जल्दी से जल्दी दिया जाए। बेवजह की कोई देरी न की जाए और सामान्य तरीके से व्यवस्थित रूप से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ सभी कर्मचारियों को दिया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार घरेलू जरूरतों, शिक्षा और यात्रा व परिवार की जिम्मेदारियों पर खर्च होता है और त्योहारी सीजन नजदीक आ रहा है। ऐसे में महंगाई भत्ता जल्द से जल्द देने से कर्मचारियों को लाभ होगा। संघ के महासचिव की तरफ से इस पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं और कहा गया है कि प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए और यह पत्र के माध्यम से संघ की सरकार से मांग है।
कितना बढ़ सकता कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike 2026 July Latest Update)
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस बार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार 3 से 4% की बढ़ोतरी होना संभव है। ऐसे में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 से 64% हो सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को 60% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अगर 3% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो बेसिक सैलरी 18000 रुपए के हिसाब से 540 रुपये प्रति महीना का इजाफा होगा। वहीं 4% महंगाई भत्ता बढ़ता है तो 720 रुपए प्रति महीना सैलरी में बढ़ोतरी होगी।
| कब कितना रहा महंगाई भत्ता | |
|---|---|
| जुलाई 2023 | 46% |
| जनवरी 2024 | 50% |
| जुलाई 2024 | 53% |
| जनवरी 2025 | 55% |
| जुलाई 2025 | 58% |
| जनवरी 2026 | 60% |
| जुलाई 2026 | 63-64% संभव |



