26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोकतंत्र सेनानियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विचार करते हुए यथोचित एवं सकारात्मक कार्यवाही का दिया आवश्वासन: डा0 दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आज विश्वश्वरैया हाल में आयोजित लोकनायक जय प्रकाश नारायण जयंती समारोह के अवसर पर विशाल लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों द्वारा प्रस्तुत मांगों पर विचार करते हुए यथोचित एवं सकारात्मक कार्यवाही का आवश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों का भी आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लिए केन्द्र सरकार से वार्ता कर यथोचित कदम उठाया जायेगा, जिससे सभी लोकतंत्र सेनानियों को 05 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 परिवहन निगम की सभी प्रकार की बसों में लोकतंत्र सेनानियों को यात्रा का अवसर मिले इसके लिए वह परिवहन मंत्री जी वार्ता करेंगे।
डा0 शर्मा ने कहा कि 25 जून, 1925 को अचानक पूरे देश में आपातकाल लगा दिया गया। जगह-जगह से लोगों के साथ विपक्षी दल के लोगों की भी गिरफ्तारियॉ हुई। यह काला दिवस एवं काला वर्ष रहा हमारे देश के लिए यह वह दौर था जब लोकनायक जयप्रकाश नरायण ने नेतृत्व की बागडोर संभाली तथा उनके नेतृत्व में लोगों ने भी भाग लिया।
डा0 दिनेश शर्मा ने वर्तमान सरकार में आज सभी कार्य एवं निर्णय पारदर्शी एवं संवैधानिक दायरे में रहकर किये जाते हैं। आज माफिया राज का अंत हो चुका है। अपराधी अब उ0प्र0 छोड़ चुके हैं या जो स्थान उनके लिए नियत है वहॉ पर हैं। अपराधियों के मन में सरकार का भय व्याप्त है।
डा0 शर्मा ने कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त आवास, मुफ्त बिजली, मुफ्त गैर सिलेण्डर एवं सस्ते दामों पर अनाज मिल रहा है। आज प्रदेश का हर वर्ग सुखी एवं खुशहाल है। प्रदेश सरकार आज प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ई-पंचायत में प्रथम पुरस्कार, इज ऑफ डूइंग बिजनेस से द्वितीय स्थान आज प्रदेश को मिला है। मिशन शक्ति योजना से महिलाये सुरक्षित हुई हैं। डीबीटी से किसानों, मजदूरांे को सीधे उनके खाते में पैसा मिल रहा है। भ्रष्टाचार एवं बिचौलियेपन में कमी आयी है।
डा0 शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के नाम पर सड़कों के नामकरण का कार्य भी किया जा रहा है। कुछ सड़कों का नाम पास भी हो चुका है, यदि और नाम संज्ञान में आते हैं तो उन प्रस्तावों पर भी अवश्य विचार करके उनके नाम पर सड़कों के नामकरण का कार्य किया जायेगा। इससे लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, राज्यसभा सांसद एवं लोकतंत्र सेनानी प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक बाजपेयी, महापौर लखनऊ श्रीमती संयुक्ता भाटिया समेत अन्य सेनानी उपस्थित थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More