28 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गांधी जयंती पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन

देश-विदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान और गांधी जयंती समारोह के भाग के रूप में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा 2 अक्टूबर को कालिंदी कुंज (नोएडा की ओर) के यमुना घाट पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया था। एनएमसीजी हितधारकों और भागीदारों गंगा विचार मंच, ट्री क्रेज फाउंडेशन, गंगा समग्र, यमुना मिशन के स्वयंसेवकों, स्थानीय नगर निकायों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। एनएमसीजी टीम का नेतृत्व श्री राजीव रंजन मिश्रा, महानिदेशक, एनएमसीजी ने किया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। नदी के कायाकल्प के लिए प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए गंगा शपथ दिलायी गयी। श्री अशोक कुमार सिंह, ईडी (परियोजना) ने भी भाग लिया।

श्रम दान टीमों को दो भागों में विभाजित किया गया था – घाट के एक तरफ के हिस्से में गंगा विचार मंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के स्वयंसेवकों जिसमें भरत पाठक, राष्ट्रीय संयोजक एवं श्री. सीपी चौहान भी शामिल थे के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।  गंगा विचार मंच एक स्वयंसेवी मंच है जो एनएमसीजी के विभिन्न हितधारकों के बीच परस्परिक संवाद और गतिविधियों का समन्वय करता है। गंगा समग्र की सुश्री नंदिता पाठक ने भी अपनी टीम के साथ भाग लिया।

घाट के दूसरी ओर एनएमसीजी के अधिकारियों, यमुना मिशन, ट्री क्रेज फाउंडेशन व अन्य ने सफाई अभियान चलाया। ट्री क्रेज फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है जो पेड़ों, नदियों, पारिस्थितिक तंत्र और पर्यावरण के लिए प्रतिबद्ध है। सुश्री भावना बडोला की अध्यक्षता में ट्री क्रेज फाउंडेशन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यमुना के घाटों पर नियमित रूप से सफाई गतिविधियों का आयोजन करता है। नमामि गंगे कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं को शामिल करने के उद्देश्य से एक खास ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी गंगा क्वेस्ट आयोजित करने के लिए ट्री क्रेज फाउंडेशन एनएमसीजी के साथ कार्य भी कर रहा है।

श्री राजीव रंजन मिश्रा, महानिदेशक, एनएमसीजी, जिन्होंने सबसे आगे रहकर अभियान का नेतृत्व किया, ने न केवल गंगा नदी बल्कि उसकी सहायक नदियों को फिर से जीवंत करने के महत्व पर जोर दिया ताकि गंगा नदी की स्वच्छता को वापस लाया जा सके। गंगा की सहायक नदियों जैसे यमुना, हिंडन, राम गंगा, कोसी आदि की सफाई नमामि गंगे कार्यक्रम का हिस्सा है और गंगा की सहायक नदियों की सफाई के लिए कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अलावा, राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है और गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा बेसिन के प्रमुख क्षेत्र में स्थित राज्यों के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More