35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हंै। एक बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्यौहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है।
ज्ञातव्य है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्यौहार भी है। यह दान के महत्व को प्रतिष्ठित करने वाला पावन त्यौहार है।
रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। श्रावण मास में ऋषिगण आश्रम में रहकर अध्ययन और यज्ञ करते थे। श्रावण पूर्णिमा को मासिक यज्ञ की पूर्णाहुति होती थी।
यज्ञ की समाप्ति पर यजमानों और शिष्यों को रक्षासूत्र बांधने की प्रथा थी, जिसका पालन रक्षाबंधन के रूप में भी किया जाता है। रक्षाबंधन का त्यौहार समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का कार्य भी करता है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में विगत 02 वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन के पर्व पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 14 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच (24 घण्टे के लिए) निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, रक्षाबन्धन पर परिवहन निगम द्वारा प्रदेश के समस्त मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए  13 से 18 अगस्त, 2019 तक अतिरिक्त बसों के संचालन की भी व्यवस्था की गयी है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More