32 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तथा जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र तथा अवध शिल्प ग्राम का निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट

स्टेडियम, जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र तथा अवध शिल्प ग्राम का निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी निर्माण कार्यों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को गम्भीरता से लिया जाएगा और सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने पर लखनऊ की अन्तर्राष्ट्रीय पहचान में इजाफा होगा और नागरिकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल-कूद से जुड़ी तमाम अवस्थापना सुविधाएं विकसित कर रही है। इससे खिलाडि़यों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बन जाने से यहां अन्तर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने जय प्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र के निर्माण कार्यों की की गति तेज किए जाने के निर्देश दिए। श्री यादव ने अवध शिल्प ग्राम का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसके निर्मित हो जाने से प्रदेश के हस्तशिल्प को प्रोत्साहित व संरक्षित किया जा सकेगा। यहां पर हस्तशिल्प के प्रदर्शन व विक्रय की सुविधा उपलब्ध होगी। शिल्पकार अपनी कला के सृजन से आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तथा प्रदेश के के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More