26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने टोक्यो पैरालम्पिक में ऊँची कूद टी-64 स्पर्धा में एथलीट श्री प्रवीण कुमार द्वारा रजत पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने टोक्यो पैरालम्पिक में ऊँची कूद टी-64 स्पर्धा में एथलीट श्री प्रवीण कुमार द्वारा रजत पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी श्री प्रवीण कुमार ने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने श्री प्रवीण कुमार को फोन द्वारा बधाई दी। उन्होंने श्री कुमार के परिवार के सदस्यों से भी दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में राज्य सरकार टोक्यो पैरालम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More