36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिन्दा देशों में सम्मिलित हो गया है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है।

मुख्यमंत्री जी ने चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण में उत्तर प्रदेश के योगदान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान में राजधानी लखनऊ निवासी वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुश्री रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। चंद्रयान-2 के रोवर के लिए मैप जनरेशन और पाथ जनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आई0आई0टी0 कानपुर का अहम योगदान है। इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More