29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जसवंत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री जसवंत सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतपूर्वक निर्वहन किया। सांसद के रूप में  उन्हांेने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री जसवंत सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री जसवंत सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More