31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Chandra Grahan 2021: कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, 580 साल बाद बना संयोग

अध्यात्मदेश-विदेश

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन 19 नवंबर को लगने जा रहा है. भारतीय समय मुताबिक, चंद्र ग्रहण (lunar eclipse 2021 ) दोपहर 12.48 बजे से शुरू होकर शाम 4.17 बजे तक रहेगा. इस हिसाब से करीब 3 घंटे 29 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा.

इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 580 वर्ष पहले लगा था. इसे लेकर खगोलविदों ने बताया है कि इस आंशिक चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होगी ऐसा संयोगवश तकरीबन 580 साल बाद होने जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले इतनी लंबी अवधि का चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था. भविष्य में अब चंद्र ग्रहण की ऐसी घटना 8 फरवरी 2669 में देखने को मिल सकती है. खगोलविदों का कहना है कि पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी अधिक होने की वजह से आगामी चंद्र ग्रहण की अवधि लंबी होने वाली है.

भारत के इन राज्यों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

शुक्रवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के मणिपुर की राजधानी इंफाल उसके बार्डर से लगे इलाकों से देखा जा सकेगा. असम या अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है. यहां चंद्र ग्रहण पूरी तरह दिखने की बजाये एक हल्की सी रेखा के रूप में ही नजर आएगा. 19 नवंबर के बाद अगला चंद्र ग्रहण 8 नवंबर, 2022 में लगेगा.

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?

अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका प्रशांत महासागर जैसी कुछ चुनिंदा जगहों से ही चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. आंशिक चंद्र ग्रहण होने के कारण इसके लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More