31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

संचारी रोगो के विरुद्ध अभियान 1 अप्रैल से

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश सरकार द्वारा एक व्यापक अन्तर्विभागीय अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग एक संयुक्त कार्ययोजना बनाकर कार्य कर रहे हैं।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि 01 अप्रैल, 2023 से प्रारंभ होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सफलता के लिए विभागवार प्रदेश स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक सूक्ष्म एवं व्यापक कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में आशा. आगनवाड़ी, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और शिक्षको की भूमिका महत्त्वपूर्ण होगी।

श्री शर्मा ने बताया कि इस अभियान में शामिल सभी विभाग भी अपने स्तर से सहयोग प्रदान करेंगे। इसके लिए सभी की भूमिका एवं उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विस्तृत शासनादेश जारी कर दिया गया है।

अभियान के दौरान जनजागरुकता फैलाना, साफ सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, रोग उपचार निवारक उपाय तथा आम जनमानस तक महत्त्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना आदि कार्य किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि उक्त सन्दर्भ में अन्तर्विभागीय कार्यक्रम विगत 13 मार्च, 2023 से शुरू किया गया है। इसमें दस्तक अभियान के लिए आशा, ए.एन.एम. तथा आँगनवाड़ी कार्यकर्मियो का संवेदीकरण कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More