अमरनाथ यात्रियों को BSNL का तोहफा, 230 रुपए में मिलेगी विशेष सिम

नई दिल्ली:  सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को अमरनाथ यात्रियों को विशेष प्रीपेड सिम देने की गृह मंत्रालय और दूरसंचार विभाग से मंजूरी मिल गई है। इस विशेष सिम की कीमत 230 रुपए होगी।

बीएसएनएल ने बयान में कहा कि अन्य राज्यों के प्रीपेड कनेक्शन जम्मू-कश्मीर में काम नहीं करते हैं इसलिए बीएसएनएल गृह मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय की मंजूरी के साथ अमरनाथ यात्रियों को विशेष प्रीलोडेड यात्रा सिम देने जा रही है।

कंपनी ने कहा कि यात्रा सिम की कीमत 230 रुपए है। इसमें 333 मिनट का फ्री टॉकटाइम और 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता अवधि 10 दिन है। यह सिम यात्रियों के लिए यात्री रिसेप्शन केंद्र और विभिन्न बेस कैंपों पर उपलब्ध होगा। इसके लिए वैध पहचान और निवास पत्र देना होगा। Source  वेबदुनिया

Related Articles

Back to top button