सुपर 30 के ट्रेलर रिलीज़ से पहले,ऋतिक रोशन ने फिल्म का मोशन पोस्टर किया शेयर!

ऋतिक रोशन की सुपर 30 अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच वाहवाही बटोर रही है क्योंकि यह फिल्म गणितज्ञ आनंद कुमार की वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है जो बिहार में 30 बच्चों को आईआईटी-जेईई का प्रशिक्षण देते हैं। ऋतिक रोशन ने बीते दिन ब्लैकबोर्ड के पास खड़े हो कर अपना क्लासी लुक साझा किया था, जिसमें अभिनेता उस शिक्षक की तरह नज़र आ रहे थे, जो अपनी आंखों में अपने छात्रों के लिए एक सपना बुन रहा है औरआज अभिनेता ने आखिरकार अपनी फिल्म से एक मोशन पोस्टर साझा किया है।

फिल्म से एक अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए, ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा,” Utho, padho, ladho, badho aur haqdaar bano! #Super30Trailer out at 1 PM.

@mrunal0801 @nandishsandhu @TheAmitSadh @TripathiiPankaj @teacheranand @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @RelianceEnt @NGEMovies @PicturesPVR @super30film @ZeeMusicCompany”

फ़िल्म के इस नवीनतम मोशन पोस्टर के जरिये फिल्म से एक अच्छी अंतर्दृष्टि पेश की गई है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने छात्रों के साथ कक्षा में खड़े नज़र आ रहे हैं और साथ ही इसमें एक संदेश भी दिया गया है, जिसमें लिखा है ‘उठो, पढ़ो, लड़ो, बढ़ो और हक़दार बनो!

मोशन पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है। साल की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर भी नज़र आएंगी।

पिछली शानदार परियोजनाओं के बाद, ऋतिक “सुपर 30” में एक प्रेरक कहानी के साथ बड़े पर्दे पर एक और धमाकेदार किरदार पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म 12 जुलाई, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button