भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित फिल्म होगी आर्टिकल 15: आयुष्मान खुराना

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना का कहना है कि आर्टिकल 15 भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित फिल्म साबित होगी। आयुष्मान खुराना ने अनुभव सिन्हा की फिल्म’आर्टिकल 15 की शूटिंग पूरी कर ली है। आयुष्मान ने ट्वीट करके कहा, ”एक फिल्म की शूटिंग पूरी की जो भारतीय सिनेमा की सबसे प्रासंगिक और महत्वपूर्ण फिल्म बनेगी। मुझे ऐसा अनमोल रत्न देने के लिए अनुभव सिन्हा सर आपका धन्यवाद। बताया जाता है कि यह फिल्म भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15 धर्म, नस्ल, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाने के बारे में है। अनुभव सिन्हा ने कहा कि उनकी नई फिल्म इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा है।

Related Articles

Back to top button