29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

आजादी का अमृत महोत्सव उन सभी का उत्सव मनाने के लिए है, जिन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए: श्रीमती मीनाक्षी लेखी

देश-विदेश

केन्द्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज नई दिल्ली में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के लिए 75-दिन के काउंटडाउन की शुरुआत की। कार्यक्रम सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में शाम 6 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री गोविंद मोहन, एनडीएमसी की सचिव सुश्री ईशा खोसला, संस्कृति मंत्रालय तथा नई दिल्ली नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आम लोग समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हर उस चीज का उत्सव मनाने के लिए है, जो भारत में अच्छा है, ऐसी सभी चीज़ें जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए और वह सब कुछ जो भारत की ‘विविधता में एकता’ को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब भारत स्वतंत्रता के 75 साल पूरे करेगा, तो आज़ादी के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और जिन्होंने भारत को स्वतंत्र रखने में योगदान दिया, उन सभी को हमें मार्गदर्शक के रूप में देखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के लिए जीने और इसके विकास के लिए काम करने की जरूरत है।

प्रसिद्ध गायिका डॉ. सुकृति माथुर ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी।

पालिका बाजार के सामने सेंट्रल पार्क में एक विशाल स्क्रीन स्थापित की गई है, जहाँ हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते हैं। इस स्क्रीन पर 1 जून 2022 से 15 अगस्त, 2022 तक 75 दिनों का काउंटडाउन दिखाया जायेगा। स्क्रीन पर गुमनाम नायकों की कहानियां भी दिखाई जाएंगी। इससे हमारे देश में, संस्कृति और देश के प्रति गर्व की भावना पैदा होगी और जनभागीदारी की दिशा में लोगों को एक साथ लायेगी, जैसा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया था। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 12 मार्च, 2021 को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के लिए 75-सप्ताह के काउंटडाउन की शुरुआत की थी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More