40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मदरसों के सभी छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाए: दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं कल चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के साक्षी बनेंगे। उ0प्र0 के अल्पसंख्यक, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने निदेशक, अल्पकल्याण विभाग को चन्द्रयान-3 के चन्द्रमा पर उतरने के ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त मदरसों में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की इस अविस्मरणीय उपलब्धि से मदरसों के छात्र/छात्राओं एवं अध्यापकों को भी परिचित होना चाहिए।
श्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा है कि हमारा भारत देश विज्ञान के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि चन्द्रयान-3 कल 23 अगस्त, 2023 को चन्द्रमा पर उतरने वाला है। यह भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका सीधा प्रसारण दिनांक 23 अगस्त की सायं 5ः27 बजे से प्ैत्व् की वेबसाइट ूूूण्पेतवण्हवअण्पद तथा प्ैत्व् के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल और डी०डी० नेशनल पर किया जाएगा।
श्री अंसारी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मदरसे माननीय मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशन में विकास की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मदरसे के छात्रों में विज्ञान के प्रति रूचि देखने को मिलती है। भारत के चन्द्रयान-3 का चन्द्रमा की सतह पर उतरना एक यादगार पल है। इसलिए प्रदेश के मदरसों के समस्त छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों को भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित कराया जाना आवश्यक है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More