26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सीएम के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान वर्तमान में संचालित

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन का विशेष अभियान वर्तमान में संचालित किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर, 2020 से प्रारम्भ यह अभियान आगामी 16 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, सैनिटाइजेशन एवं एण्टी लार्वा रसायनों का छिड़काव आदि विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
अभियान के दौरान 10 से 13 अक्टूबर, 2020 तक प्रदेश के नगर निगमों में 1,14,461 कार्मिकों को लगाते हुए 12,505 वाहनों के माध्यम से 3058 कार्य स्थलों को गार्बेज मुक्त कराया गया। इस दौरान कुल 17,729 मी0 टन ठोस अपशिष्ट का संग्रहण कर उनका निस्तारण डम्पिंग ग्राउण्ड पर किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में कुल 1,58,246 कार्मिकों को लगाते हुए 15,879 वाहनों के माध्यम से 11,857 कार्य स्थलों को गार्बेज मुक्त कराया गया। इस अवधि में 17,567 मी0 टन ठोस अपशिष्ट का संग्रहण कर उनका निस्तारण डम्पिंग ग्राउण्ड पर किया गया।
इस अवधि में प्रदेश के नगर निगमों में कुल 2,253 वाॅर्डों को एण्टी लार्वा छिड़काव से संतृप्त किया गया। कुल 1,101 वाॅर्डों में फाॅगिंग करायी गयी। नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के 18,337 वाॅर्डों को एण्टी लार्वा छिड़काव से संतृप्त किया गया। साथ ही, 16,876 वाॅर्डों में फाॅगिंग करायी गयी। नगर निगमों में 64,429 ली0 रसायन के द्वारा 18,180 स्थलों को विसंक्रमित किया गया। नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में 1,61,435 ली0 रसायन के द्वारा कुल 10,069 स्थलों को विसंक्रमित किया गया।
विशेष सफाई अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए नगर निगमों में 484 स्थलों पर पब्लिक एडेªस सिस्टम लगाए गए हैं। नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए 2,337 स्थलों पर पब्लिक एडेªस सिस्टम लगाए गए हैं।
स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के विशेष अभियान के दौरान ग्रामीण इलाकों में भी विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव पंचायती राज द्वारा ग्रामीण इलाकों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के राज्यस्तरीय समस्त अधिकारियों एवं कन्सल्टेन्ट्स को मण्डल आवंटित किए गए हैं। इन अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में सफाई कार्यों का अनुश्रवण करने हेतु निर्देशित किया गया है। अभियान के दौरान ग्रामीण इलाकों में सड़कों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अभियान के सफल संचालन के लिए ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों आदि के साथ-साथ ग्राम के प्रबुद्धजनों को इससे जोड़ा जा रहा है। 1,07,132 कार्मिकों द्वारा साफ-सफाई के कार्य किए गए। अभियान के दौरान अभी तक प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 16,385 कम्पोस्ट खाद के गड्ढों का निर्माण कराते हुए कूड़ा-करकट इन गड्ढों में डालने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। 16,921 कम्पोस्ट खाद के गड्ढों का निर्माण कराया जा रहा है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More