35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हज यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधार्थ एक मोबाइल एप “इण्डियन हाजी इंफारमेशन सिस्टम‘‘ जारी

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: हज 2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से सत्रहवीं उड़ान संख्या एस०वी० 3897 दिनांक 28.05.2023 को 296 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय दिन में 12ः20 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 171 पुरुष व 125 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक शाहजहाँपुर जिले के 160. फर्रुखाबाद 72 व बांदा के 52 हज यात्री गये हैं।
अठ्ठारहवीं उड़ान संख्या एस०वी० 3895 दिनांक 28.05.2023 को 286 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय अपराह्न 03ः05 बजे रवाना हो गयी। इस उड़ान से 159 पुरुष व 127 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक बस्ती जिले के 108, प्रतापगढ़ के 96 व इटावा के 38 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से एक खादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मोहम्मद अहमद लखनऊ के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। अब तक लखनऊ से 5270 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके ।
दिल्ली उड़ान स्थल से आज दिनांक 28.05.2023 को उड़ान संख्या एस0वी03783 से उत्तर प्रदेश के 322 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 172 पुरुष व 150 महिलाएं हैं, सबसे अधिक 308 हज यात्री मुरादाबाद जिले के गए। दिल्ली से उड़ान संख्या एस0वी03889 से 201 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 107 पुरुष व 94 महिलाएं रवाना हुए, सबसे अधिक 199 हज यात्री मुरादाबाद जिले के गए। उड़ान संख्या एस0वी03761 से 349 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 183 पुरुष व 166 महिलाएं व सबसे अधिक रामपुर जिले के 255 व मुरादाबाद जिले के 92 हज यात्री गए। अब तक उत्तर प्रदेश के दिल्ली से 6836 हज यात्री व उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 12106 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
हज यात्रियों व उनके परिजनों को सूचित किया जाता है कि भारतीय कॉस्लावास जद्दाह द्वारा हज यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधार्थ एक मोबाइल एप “इण्डियन हाजी इंफारमेशन सिस्टम‘‘ जारी किया है। जो गूगल उपलब्ध है। प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा व उसपर हज यात्रियों की बिडिंग आदि की जानकारी उपलब्ध है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More