लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज यहां उनके सरकारी आवास पर ‘अक्षयपात्र फाउण्डेशन’ के वाइस चेयरमैन श्री चंचलापति दास ने भेंट की।
मुलाकात के दौरान श्री चंचलापति दास ने मुख्यमंत्री से कहा कि अक्षयपात्र संस्था वृन्दावन में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए, टैªफिक कन्जेशन दूर करने में राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग करना चाहती है।
मुख्यमंत्री ने संस्था की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वृन्दावन एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक प्रतिदिन आते हैं। वृन्दावन में आने वालों को सुगम आवागमन उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार तथा अक्षयपात्र संस्था के सम्मिलित प्रयासों से वृन्दावन में टैªफिक कन्जेशन दूर होगा।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी तथा अक्षयपात्र संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
