राजस्थान फोरलेन होगा हाईवे, 485 करोड़ रुपए होंगे खर्च, जानिये रूट

HR Breaking News – राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर अब सफर आसान होने वाला है। दरअसल पचपदरा बायपास से पटाऊ इंटरचेंज तक 19.22 किलोमीटर लंबे हाईवे को अब 4 लाइन करने की योजना बनाई गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से सफर आसान हो जाएगा।

485.88 करोड़ रुपए से हाईवे होगा फोरलेन – 

हाईवे को फोरलेन (new four lane highway) बनने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 485.88 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। सड़क के फोरलेन बनने से रिफाइनरी तक आने जाने वाले भारी वाहनों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत हो जाएगी। यह प्रोजेक्ट औद्योगिक क्षेत्र को नई गति देगा। 

प्रमुख चौराहे पर बनेगा ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर – 

दरअसल राष्ट्रीय राजमार्ग-25 (National Highway-25) पर रिफाइनरी और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ यातायात का दबाव भी बढ़ रहा है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सड़क को फोरलेन करने की योजना बनाई गई है। परियोजना के तहत प्रमुख चौराहे पर ग्रेड सेपरेटेड स्ट्रक्चर बनाया जाएगा, ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके और वाहनों की आवाजाही आसान हो सके। इससे यात्रा का समय घटेगा और दुर्घटना की आशंका भी कम होगी। 

अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा फोरलेन हाईवे – 

पटाऊ इंटरचेंज पर यह मार्ग अमृतसर जामनगर एक्सप्रेसवे (Amritsar Jamnagar Expressway) से कनेक्ट होगा। इस रिफाइनरी और बालोतरा के औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों को बड़े राजमार्ग नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी। वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से भी संपर्क बेहतर हो जाएगा। इससे रिफाइनरी, रीको, औद्योगिक क्षेत्र और व्यापारी गतिविधियों को लाभ मिलेगा। खनिज, पेट्रोलियम उत्पाद और अन्य औद्योगिक सामान की ढुलाई  आसान हो जाएगी। इसमें खर्च भी कम होगा। 

पचपदरा से जोधपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 25 फोरलेन करने की योजना – 

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी जिससे लोगों का एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना आसान होगा। इससे कम समय लगेगा और ईंधन की भी बचत होगी। व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पचपदरा से जोधपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 25 (National Highway 25 from Pachpadra to Jodhpur) को भी फोरलेन करने की स्वीकृति जल्द ही मिलने वाली है। इससे क्षेत्र में आवागमन के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button