14 महीने के निचले स्तर पर है सोने-चांदी, जानिए इसके पीछे की वजह

HR Breaking News (Sone Ke Rate) वैश्विक और घरेलू सराफा बाजारों में अभी खूब हलचल देखने को मिल रही है। सोने-चांदी (Gold Price) 14 महीने के सबसे निचले स्तरों पर फिसल गए हैं। इन्वेस्टर्स को सोने-चांदी की गिरती कीमतों की चिंता सता रही है।वहीं, आम नागरिकों को राहत मिल रही है। ऐसे में चलिए खबर में जान लेते हैं कि किन कारणों के चलते सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना (gold in international market) कम होकर 3,700 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 45 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई है। mcx पर बीते दिनों हाजिर सोना (spot gold on mcx) 1,29,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ है और चांदी 1,61,522 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
जनवरी की तुलना में कितना नीचे आया सोना
अंतरराष्ट्रीय सेशन पर सोना (Gold on international session) 5,602 डॉलर प्रति औंस के जनवरी-2026 शिखर से 33 प्रतिशत कम हो गया है, जबकि चांदी 121 डॉलर के शिखर से 63 प्रतिशत नीचे आ गई है। 1 साल की अवधि में डॉलर के हिसाब से सोना तकरीबन 8.5 प्रतिशत और चांदी लगभग 10.5 प्रतिशत नीचे आ गई है।
देशभर में सोना (Sone Ke Bhav) जनवरी के 1,76,306 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर से 26.5 प्रतिशत नीचे आ गया है और चांदी 3,84,632 रुपये प्रति किलोग्राम से 58 प्रतिशत नीचे आ गई है।
किन कारणों से फीकी पड़ी चमक
सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices) में गिरावट का पहला कारण यह है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अक्टूबर बैठक और गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर के बयानों से दिसंबर में ब्याज दरें 25 आधार अंक बढ़ने की 92.2 प्रतिशत आसार, जिससे बॉन्ड यील्ड बढ़ी है।
वहीं दूसरा कारण, डॉलर इंडेक्स उछलकर 104 के स्तर के पास पहुंचा है, जो अप्रैल 2025 के बाद इसका हाईस्ट स्तर है।
मजबूत डॉलर की वजह से अन्य विदेशी मुद्राओं में खरीदारी करने वालों के लिए सर्राफा महंगा हो गया है, जिससे मांग (Kyu Badhe Sone ke rate) में कमी आई है। इसके साथ ही तीसरा कारण AI, टेक और एनर्जी शेयरों में तेजी की वजह से इन्वेस्टर्स अभी सोने में इन्वेस्ट करने से हिचंक रहे हैं।
आगे कैसी रहेगी सोने की चाल
ubs ने 2026 के आखिर के लिए संशोधित मकसद 4,500 डॉलर और 2027 (2027 me sone ke bhav) के आखिर के लिए 5,000 डॉलर की संभावना जताई है। बता दें कि संस्थान इसे पोजिशनिंग से जुड़ी बिकवाली मानता है, जिसमें सुधार के लिए थोड़ा धैर्य चाहिए। बाजार जानकारों के अनुसार आगामी समय में अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड और फेडरल रिजर्व के फैसलों में नरमी आने तक दबाव बने रहने की संभावना है।




