रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नमन, उनका शौर्य और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा : केशव प्रसाद मौर्य

आज प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन करते हुए उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। श्री मौर्य ने कहा कि रणभूमि में उतरकर रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत को यह दिखा दिया था कि मातृभूमि की रक्षा के लिए भारत की बेटियां स्वयं काल का रूप धारण कर सकती हैं। उन्होंने अपने अद्वितीय साहस और वीरता से स्वतंत्रता की अलख जगाई तथा देशवासियों को अन्याय और विदेशी सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा दी। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और साहस की प्रेरणा देता रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का व्यक्तित्व नारी शक्ति, आत्मसम्मान और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है। उनका जीवन संदेश देता है कि संकल्प, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button