सरसों के तेल से लेकर दाल तक, रसोई की जरूरत के सामान के बढ़े रेट

HR Breaking News (mustard oil price) शादियों का सीजन शुरू हो गया है और इससे पहले ही रसोई की जरूरी चीजों की कीमतों में भारी बढ़त देखने को मिल रही है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब का बोझ बढ़ गया है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ौतरी से आम आदमी की रसोई का मासिक बजट बिगड़ गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

कितनी हुई सरसों तेल की कीमत 

राजधानी में बीते 20 दिनों से लेकर एक माह के अंदर ही खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरसों तेल की कीमत (mustard oil rate) में 1 माह के अंदर तकरीबन 20 रुपये का इजाफा हुआ है। सरसों तेल की कीमत 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़कर 200 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंची है। वहीं, अरहर दाल, चना दाल, चीनी, रिफाइंड तेल और मसालों के दाम में भी बढ़ौतरी हुई है। अब इन खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ने से निम्न मध्यवर्गीय और मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट पर असर पड़ रहा है।

किन चीजों के कितने बढ़े दाम 

अरहर दाल की कीमत (Arhar Dal Price) एक महीने में 108 रुपये से बढ़कर 143 रुपये किलो के आस-पास हो गई है। चना दाल की बात करें तो इसके रेट 80 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो हो गए है। 

इसके साथ ही लाल चना की कीमत (red gram price) 75 रुपये से बढ़कर 90 रुपये किलो के आस-पास पहुंच गई है। रिफाइंड तेल का भाव 150-155 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है और चीनी के रेट 52 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो पर पहुंची है।

मसालों व डिटर्जेंट के इतने बढ़े रेट

खाने में यूज होने वाले मसालों के दामों में भी इजाफा (prices of spices) हुआ है। गोटा जीरा का भाव (Price of Gota Jeera) 300 रुपये से बढ़कर 400 रुपये किलो हो गया  है। इसके साथ ही गोटा जीरा, मिक्स मसाला और हल्दी के रेट बढ़े है। वहीं, डिटर्जेंट पाउडर की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली है। अलग-अलग कंपनियों के डिटर्जेंट पाउडर के पैकेट पर लगभग 10 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

चावल की 26 किलो वाली बोरी पर तकरीबन 100 रुपये की बढ़ौतरी हुई है। यानी प्रति किलो 5 रुपये का इजाफा हुआ है। आटा और मैदा भी 3 रुपये प्रति किलो तक महंगे हो गए हैं।

चुनाव के समय ही कीमतें नियंत्रित करने की कोशिश 

अपर बाजार के राशन दुकानदार का कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों (food prices) में ऐसी बढ़त पहले नहीं हुई है। महंगाई पर किसी का कंट्रोल नहीं है। चुनाव के समय ही कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही रोजमर्रा की वस्तुओं में फिर बढ़त होने लगती हैं। अगर समय रहते महंगाई पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आम लोगों के लिए बचत करना कठिन होगा।

निगरानी समिति के गठन की मांग

चुटिया के थोक राशन दुकानदार का कहना है कि केंद्र सरकार को महंगाई पर कंट्रोल करने के लिए निगरानी समिति का गठन करना चाहिए। लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। सरकार को बाजार में खाद्य पदार्थों की कीमतों पर गौर करना चाहिए। दाल, तेल और चीनी के दाम (oil and sugar prices) लगातार बढ़ रहे हैं।

रसोई के खर्च में बढ़ौतरी हो रही है। अब कोई भी सामान खरीदने से पहले कीमत देखनी पड़ती है। सरकार को राहत देनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button