उत्तर प्रदेश में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेसवे, 9 जिले को मिलेगी कनेक्टिविटी, 8,193.63 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित

HR Breaking News (new expressways) : उत्तर प्रदेश में सड़क नेटवर्क को विस्तार देने की दिशा में तीन नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। योगी सरकार की योजना के तहत विंध्य एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे (Vindhya-Purvanchal Link Expressway) का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लंबाई करीब 565 किलोमीटर प्रस्तावित है। इनके बनने से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के साथ उत्तराखंड तक सड़क संपर्क मजबूत होगा। तीनों एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश (new expressways latest news) और उत्तराखंड के करीब 650 गांवों से होकर गुजरेंगे। परियोजनाओं के लिए कुल 8,193.63 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की जरूरत होगी। जमीन खरीदने और अधिग्रहण की प्रक्रिया पर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

327 गांवों से ली जाएगी जमीन

इस परियोजना के लिए चार जिलों के 327 गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें प्रयागराज के 71 गांवों से 862.76 हेक्टेयर, भदोही के 58 गांवों से 472.74 हेक्टेयर, मिर्जापुर के 89 गांवों से 1,258.79 हेक्टेयर और सोनभद्र के 109 गांवों से 2,019.64 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के लिए कुल 4,613.93 हेक्टेयर भूमि की जरूरत होगी।मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे से 

उत्तराखंड पहुंचना होगा आसान

मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (Meerut-Haridwar Expressway Western Uttar Pradesh) और उत्तराखंड के बीच सड़क संपर्क को नई गति देगा। इसके गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के बाद प्रदेश के दूसरे हिस्सों से हरिद्वार तक पहुंचने का रास्ता भी सुविधाजनक होगा। इस परियोजना के लिए अमरोहा, बिजनौर और हरिद्वार के 189 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। अमरोहा के 52 गांवों से 555.94 हेक्टेयर, बिजनौर के 109 गांवों से 1,058.44 हेक्टेयर और हरिद्वार के 28 गांवों से 406.39 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। कुल 2,020.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे दो बड़े मार्ग

विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ने का काम करेगा। इससे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र के बीच सीधा सड़क संपर्क विकसित होगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए गाजीपुर के 48 गांवों से 576.91 हेक्टेयर, चंदौली के 52 गांवों से 663.72 हेक्टेयर और मिर्जापुर के 34 गांवों से 318.30 हेक्टेयर भूमि लेने की योजना है।

Related Articles

Back to top button