दिवाली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 63% हुआ महंगाई भत्ता

HR Breaking News (UP Employees) लाखों राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। प्रदेश सरकार की ओर से कर्मियों का डीए (UP DA Hike) 63 प्रतिशत कर दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई, 2026 से लागू होगी। रिटायर्ड कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
यूपी के कर्मियों का बढ़ा डीए
सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मियों और ugc पे स्केल पर कार्यरत पदधारकों (Post holders working on UGC pay scale) के डीए में बढ़ौतरी की गई है। योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया गया है। अब यूपी के कर्मियों को अब 63 प्रतिशत की दर से डीए मिलेगा।
इसके साथ ही कर्मियों को जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर (Arrears from July to October) का भी लाभ मिलेगा। यूपी के कर्मचारियों को इस महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा। योगी सरकार का निर्णय प्रदेश के नियमित कर्मियों के साथ ही सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, शहरी स्थानीय निकायों और दूसरे एलिजिबल कर्मचारी वर्गों के लिए राहतभरा है।
डीए के एरियर के भुगतान का रास्ता साफ
सरकार की ओर से 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक के बढ़े हुए डीए के एरियर के भुगतान का रास्ता क्लियर किया गया है। जनरल प्रोविडेंट फंड (General Provident Fund) से जुड़े कर्मियों के लिए टैक्स और सरचार्ज कटने के बाद एरियर GPF खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। यह पैसा 1 नवंबर 2027 तक आपके अकाउंट में जमा रहेगा और खास परिस्थिति मे इस पैसे को समय से पहले विड्रॉ किया जा सकेगा।
NPS कर्मचारियों को मिलेगा इतना लाभ
नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) कर्मियों के लिए एरियर का पैसा तीन हिस्सों में विभाजित किया जाता है। एरियर की 10 प्रतिशत राशि उनके टियर-1 पेंशन अकाउंट में जमा होगी। राज्य सरकार नियोक्ता के रूप में एरियर की 14 प्रतिशत राशि के बराबर अंशदान भी टियर-1 अकाउंट में जमा करेगी। बाकी 90 प्रतिशत रकम PPF अकाउंट (PPF account) में जमा कराई जाएगी या NSC के रूप में दी जाने वाली है। अगर NSC उपलब्ध नहीं होता है तो यह बचा हुआ पैसा आपको कैश में दिया जाएगा।
रिटायरमेंट के करीब पहुंचे कर्मचारियों को खास राहत
सरकार की ओर से रिटायर्ड और रिटायरमेंट के लगभग पहुंचे कर्मचारियों को खास राहत दी गई है। शासनादेश जारी होने से पहले जिन कर्मचारियों की सेवाएं खत्म हो चुकी है, जो 1 जुलाई 2026 से शासनादेश जारी होने की तारीख के बीच रिटायर हुए हैं या फिर अगले 6 महीने के अंदर रिटायर होने वाले हैं, उन्हें डीए के एरियर बकाये की पूरी रकम (entire amount of arrears due) नकद दी जाने वाली है।




