जलबेहड़ा-शाहाबाद ग्रीनफील्ड हाईवे पर शुरू होगा टोल टैक्स, अलग-अलग वाहनों के लिए रेट तय

HR Breaking News (Greenfield Highway) पहले जलबेहड़ा-शाहाबाद ग्रीनफील्ड फोरलेन (Greenfield Highway) राष्ट्रीय राजमार्ग NH-152जी पर सफर करते समय वाहनमालिकों को टोल टैक्स का भुगतान नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब हाल ही में इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके बाद अब जल्द ही इस टोल प्लाजा पर वाहनमालिकों को टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ सकता है। 

वाहनों की दरों का नोटिफिकेशन जारी 

अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के बाद लगभग 15 नवंबर से पिहोवा इलाके के रोहटी स्थित टोल प्लाजा पर टोल वसूली शुरू की जा सकती है। NHAI की तरफ से टोल प्लाजा के लिए कई कैटेगरी के वाहनों की दरों का नोटिफिकेशन जारी किया है। कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों को एक ओर के सफर के लिए 110 रुपये और दो एक्सल वाली बस और ट्रक को 370 रुपये के टोल टैक्स का भुगतान (Toll tax payment for trucks) करना होगा।

ओवरसाइज वाहनों के लिए तय किया इतना टोल

इसके साथ ही 7 या उससे ज्यादा एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए एक ओर का टोल (Toll for oversized vehicles) 705 रुपए तय किया है। लगभग 1100 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 22.85 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन को 15 अक्टूबर को 1 महीने के ट्रायल के लिए ओपन किया गया था। 30 अक्टूबर तक इस पर वाहन चालक बिना टोल टैक्स दिए ट्रेवल कर रहे हैं। ट्रायल अवधि के दौरान यात्रा व्यवस्था और हाईवे की सुविधा की टेस्टिंग (Highway facility testing) की जा रही है।

टोल वसूली की एनएचआई ने की प्रक्रिया शुरू

अब टोल वसूली के लिए NHAI ने प्रक्रिया (Toll collection by NHAI) शुरू की दी है, जिसके तहत रोहटी टोल प्लाजा पर 3 महीने की अवधि के लिए यूजर फीस वसूली एजेंसी नियुक्त करने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित (E-Tender invited) किए गए हैं। जिले में पंजीकृत स्थानीय व्यावसायिक वाहनों के लिए एक और के सफर की नई दरें तय की गई है।

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का मासिक पास 

 कार, जीप, वैन 55, हल्के व्यावसायिक वाहन 92, एक्सल बस या ट्रक 185, 3 एक्सेल वाहन 200, 4 से 6 एक्सल वाहन 290 और 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए 355 टोल टैक्स का भुगतान करना होगा और 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले स्थानीय गैर व्यावसायिक वाहनमालिकों के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का मासिक पास (Monthly Pass for Financial Year 2026-27) 360 रुपए तय किया है।

फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का मासिक पास 

NHAI की तरफ से सारी नोटिफिकेशन (NHAI notification) के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों की टोल दरें तय की गई है। कार, जीप, बके लिए 165 रुपए और मासिक पास के लिए 3640 रुपए का भुगतान करना होगा।
 

Related Articles

Back to top button