पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पैरिस में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी SIAL Paris 2026 में उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर प्रदेश में निर्मित खाद्य उत्पादों का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी चखा। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विविधता और संभावनाओं में रुचि दिखाई। श्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य किसानों की उपज को बेहतर बाजार, उद्यमियों को कारोबार के अवसर और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदेश की भागीदारी से निवेश और निर्यात की संभावनाएं बढ़ेंगी तथा उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी।

अपर मुख्य सचिव खाद्य प्रसंस्करण श्री बी एल मीना ने बताया की उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में प्रदेश के किसानों की उपज का मूल्य संवर्धन करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिले है। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

फ्रांस-जर्मनी की कंपनियों से कारोबार पर बात
विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, श्री राजकमल यादव के नेतृत्व में प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है। विदेश यात्रा से आये श्री यादव ने बताया की बरेली की ग्रोवर फूड्स और बुलंदशहर की सनशाइन वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। ग्रोवर फूड्स के अनुसार, फ्रांस और जर्मनी की कंपनियों के साथ व्यावसायिक चर्चाएं आगे बढ़ रही हैं। खरीदारों ने कंपनी के उत्पादों के नमूने भी लिए हैं। सनशाइन वेजिटेबल्स ने आधुनिक तकनीक से प्रसंस्कृत सब्जियों और फ्रोजन खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में प्रदेश की क्षमताओं को प्रदर्शित किया है।

Related Articles

Back to top button