हिसार में छंटा अंधेरा, 90% हिस्सों में बिजली बहाल, बिजली आपूर्ति बाधित इलाकों की लिस्ट जारी

HR Breaking News (Hisar News) बीते दो दिनों से अंधेरे में रहे हिसार में बीते दिनों फिर रौशनी लौट आई है। अब जाकर सहमति बनने के बाद हिसार में अंधेरा दंट गया है। 90% हिस्सों में बिजली बहाल (power restored In hisar) की जा चुकी है। इस दौरान कई इलाकों में तकरीबन 2 दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। खबर में जानिए बिजली आपूर्ति बाधित इलाकों की लिस्ट के बारे में विस्तार से-

कब शुरू हुई थी बिजली सप्लाई बहाल 

हड़ताल समाप्त होते ही रात साढ़े आठ बजे से बिजली सप्लाई (kab se suru hui bijli supply) बहाल होनी शुरू हो गई और रात 11 बजे तक शहर का 90 प्रतिशत हिस्से में बिजली बहाल हुई। हालांकि इस दौरान बड़े फॉल्ट वाले कुछ हिस्सों में देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। ऐसे में रात 12 बजे तक कर्मचारी फॉल्ट ठीक करने में लगे रहे। बता दें कि हड़ताल के दौरान 2 दिन में बिजली निगम को 6,800 शिकायतें मिलीं, जिनमे से शहरी इलाके की 1,431 और ग्रामीण इलाके की तकरीबन 5,369 शिकायतें मिली हैं।

शहरी-ग्रामीण इलाकों में हुई ब्लैकआउट जैसी स्थिति 

नोडल केंद्रों के कर्मचारियों के हड़ताल (Nodal center employees on strike) पर होने की वजह से भी कई शिकायतें दर्ज नहीं हो सकीं। इससे पहले दिन में शहर के 197 गांवों में से 137 में बिजली सप्लाई ठप रही है। 

हिसार जिले में 33 KV के 27 और 11 KV के 39 सब स्टेशन बंद (Substation closed in Hisar ) रहने से शहरी-ग्रामीण इलाकों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी रही है। शहरी इलाकों के ऑटो मार्केट, एटीएम, विद्युत नगर और आजाद नगर सब स्टेशन प्रभावित रहे हैं। आजाद नगर सब स्टेशन को शाम 4 बजे के बाद चालू किया गया।

10 प्रतिशत शिकायतों का हुआ समाधान

दो दिन पहले तक कंट्रोल रूम में शहरी इलाकों से 720 और ग्रामीण इलाकों से 3,200 शिकायतें मिली है, जिनमे से तकरीबन 10 प्रतिशत का समाधान हो पाया है। बीते दिनों शहरी इलाकें की कुल 680 शिकायतें आईं, जिनमें से 222 का निपटान हुआ है और 458 पेंडिंग रही है।

 ग्रामीण इलाकों में दो दिन में मिली 5,369 शिकायतों में से लगभग 10 प्रतिशत का निपटान हो गया है। ऑल हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन (All Haryana Power Engineers Association) के प्रदेश महासचिव का कहना है कि कर्मचारी अपनी शिफ्ट के मुताबिक डयूटी पर लौट आए हैं। रात 10 बजे तक 80 से 85 प्रतिशत इलाके में बिजली बहाल हो गई थी। बड़े फॉल्ट वाले हिस्सों में आज सुबह आपूर्ति शुरू हो सकती है। 

हरियाणा विद्युत के एसई ने कही ये बात 

हरियाणा विद्युत (Haryana Electricity)के एसई का कहना है कि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए निजी तकनीकी कर्मियों की लगी थी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में ब्रेकडाउन हुए, जिन्हें ठीक कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई।

किन इलाकों में कितनी देर ठप रही बिजली आपूर्ति 

ऑटो मार्केट सब स्टेशन (hisar me kitni der badhit rhi bijli) में 38 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही है और एटीएम सब स्टेशन में 32 घंटे, विद्युत नगर में 34 घंटे, अर्बन एस्टेट-2 में 29 घंटे, आजाद नगर में 28 घंटे, राजगढ़ रोड में 32 घंटे, सेक्टर-9-11 में 28 घंटे, सेक्टर-14 में 22 घंटे, सेक्टर-1-4 में 20 घंटे, सेक्टर 16-17 में 18 घंटे, सेक्टर-13 में 22 घंटे, लुवास में 28 घंटे और जिंदल मेटल में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। 
 

Related Articles

Back to top button