Haryana Electricity Strike : कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग में पहुंचे सीएम नायब सैनी, कर्मचारियों ने कही ये बात

HR Breaking News (Haryana Electricity Strike) हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार कर्मचारियों के साथ बातचीत करने जारी है। पहले कर्मचारियों की तरफ से सरकार से बातचीत करने से मना कर दिया गया था, लेकिन अब कर्मचारी नेता सरकार से बातचीत कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कर्मचारियों को धारा 108 के तहत लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, कर्मचारी इसका नोटिफिकेशन मांग रहे हैं। कर्मचारी साफ तौर पर कह रहे हैं कि लाइसेंस रद्द होने पर हड़ताल खुलेगी। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने भी कहा है कि धारा 108 के तहत लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। ऐसे में बैठक में सरकार की तरफ से कर्मचारियों को पक्का आश्वासन मिलने की उम्मीद है। अगर बातचीत सही रहती है तो हड़ताल खुल जाएगी। बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी की भी एंटरी हो चुकी है।
कर्मचारियों की तरफ से की जा रही है सफल हड़ताल (Employees Hadtal in Haryana)
कोई भी कर्मचारी हड़ताल करता है तो उसका मकसद अपने विरोध को प्रमुखता से दर्ज कराना होता है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का व्यापक स्तर पर असर दिखाई दे रहा है और हर तरफ हड़ताल को लेकर चर्चा भी है। कर्मचारियों की तरफ से सफलतापूर्वक उनका विरोध दर्ज कराया जा रहा है और इसे एक सफल हड़ताल कहा जा सकता है, हालांकि हड़ताल की सफलता इसके रिजल्ट पर निर्भर करती है, जिसको लेकर भी सरकार पहले दिन से ही कह रही है कि वह कर्मचारियों के साथ है और बिजली निगम में निजीकरण का विरोध करते हैं।
विद्युत नियामक आयोग की तरफ से दिया गया था फैसला (Vidhyut Niyamak Aayog)
हरियाणा के दो जिलों में बिजली सप्लाई के लिए दो प्राइवेट कंपनियों की तरफ से अप्लाई किया गया था। हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई का लाइसेंस हरियाणा विद्युत नियामक आयोग की तरफ से मंजूर किया गया है। 11 पावर (Eleven Power) नाम की कंपनी को यह लाइसेंस 25 साल के लिए दिया गया है। अब इस फैसले का हरियाणा के बिजली कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का तर्क है कि यह बिजली सेक्टर में निजीकरण (Privatisation in Electricity Sector) की शुरुआत है। अगर प्राइवेट कंपनी आएगी तो भविष्य में सरकारी संस्थान खत्म हो सकता है और बिजली सेक्टर में निजी कंपनी की मनमानी से लोगों को परेशानी होने की आशंका है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी कह रहे हैं कि वह इस फैसले के विरोध में है और कर्मचारियों के साथ है। ऐसे में अब देखना होगा कि दिए गए लाइसेंस को रद्द करने के लिए आगे क्या कुछ किया जाता है।
बातचीत से समाधान निकालने की कवायद (Haryana me hadtal)
हरियाणा में जगह जगह पावर कट (Haryana Power Cut) लगने से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में तो बुधवार रात से ही बिजली नहीं आई है। बहुत सारे इलाकों में वीरवार व शुक्रवार को बिजली कट का संकट लोगों को झेलना पड़ा है, जिसकी वजह से बहुत सारे कामकाज प्रभावित हुए हैं। लोगों को पानी तक की समस्या बिजली न आने के कारण हो रही है। जनता की परेशानी को देखते हुए सरकार की तरफ से कर्मचारियों से लगातार हड़ताल खत्म करने की अपील की जा रही है। अब बातचीत से समाधान निकालने की तरफ आगे बढ़ा जा रहा है। देखना होगा कि इसका समाधान कब तक निकलता है। उम्मीद है कि 99% आज ही समाधान हो जाए और हड़ताल खुल जाए।




