हरियाणा सरकार ने तेज किया खाद्य सुरक्षा जांच अभियान, अब हर जिले में लिए जाएंगे 150 खाद्य नमूने

HR Breaking News (food safety) दिवाली और छठ पूजा साल का बड़ा त्योहार है। इस दौरान मिठाई, दूध, पनीर और खोया की खरीदी सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में लोगों की सेहत पर गौर करते हुए हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा जांच अभियान में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब हर जिले में 100 से 150 अतिरिक्त खाद नमूने लिए जाने वाले हैं।
जिला स्तर पर बनाई जाएंगी खास टीमें
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव (Health Minister Aarti Singh Rao) ने हर जिले में 100 से 150 अतिरिक्त खाद्य नमूने (food samples) लेने को कहा है, जिसके लिए जिला स्तर पर खास टीमें भी बनाई जाने वाली है। यह टीमें मिठाई की दुकान और डायरी और दूध विक्रेता और प्रमुख बाजारों में जांच करेंगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त का कहना है कि अभियान का मकसद लोगों को शुद्ध सुरक्षित खाद्य पदार्थ को उपलब्ध करवाना है।
प्रदेश में लिए गए कुल 2428 खाद्य नमूने
खास निगरानी दल नियमित जांच के अंतर्गत लिए जाने वाले नमूनों के साथ ही अतिरिक्त नमूने भी लिए जाएंगे, जिससे ज्यादा बाजार और दुकानों को जांच के दायरे में लाया जा सकेगा। विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक प्रदेश में कुल 2428 खाद्य नमूने लिए गए हैं, जिनमें 1239 नमूने प्रवर्तन जांच के लिए लिए गए थे और 1189 नमूने निगरानी के लिए गए थे।
प्रयोगशाला जांच में 232 प्रवर्तन नमूने (Laboratory testing of samples) और 149 निगरानी नमूने खाद्य सुरक्षा मानकों (food safety standards) के अनुरूप नहीं मिले हैं। ऐसे ही 381 नमूने मानकों पर खरे उतरे नहीं है।
विभाग के राज्य पोर्टल पर अपलोड किए जांएगे आंकड़े
खाद्य सुरक्षा अभियान में पारदर्शिता लाने के लिए प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट के बेस पर घटिया गुणवत्ता वाले और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से जुड़े आंकड़े हर हफ्ते विभाग के राज्य पोर्टल (State portal of department) पर अपलोड किए जाने वाले हैं, जिसे जिलों में लिए गए नमूने, जांच की प्रगति और कार्रवाई की निगरानी होगी। डॉक्टर मनोज कुमार की ओर से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि नमूने तय प्रोसेस के अनुसार लिए जाने चाहिए और समय पर प्रयोगशालाओं भेजे जाने चाहिए।
रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर अधिकारी करेंगे रिव्यू
रिपोर्ट में अगर गड़बड़ी मिलती है तो इससे संबंधित अधिकारी उसका तुरंत रिव्यू करेंगे। जहां भी जरूरी होगा। वहां, नियम के हिसाब से प्रवर्तन नमूना लेकर कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि कारोबारी से खाद्य पदार्थों में स्वच्छता (hygiene in foods) और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे विश्वसनीय दुकानों से ही खाद्य सामग्री को खरीदें। खाद्य पदार्थों में मिलावट या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबधित अधिकारियों को सूचित करें।




