डबल इंजन सरकार में महिलाएं आर्थिक सशक्त बन रही है, विपक्ष के पास न कोई सकारात्मक एजेंडा न ही जनता के विकास का ठोस मुद्दा, केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण की योजना को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। हमारा लक्ष्य है कि महिलाएं सहायता प्राप्त करने वाली नहीं, बल्कि परिवार और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाली सशक्त उद्यमी बनें।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई सकारात्मक एजेंडा है और न ही जनता के विकास से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा। विपक्ष लगातार महिला, युवा और किसान हितों के विरुद्ध राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा सरकार इन वर्गों के सम्मान, स्वावलंबन और समृद्धि के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को देख रही है। प्रदेश में गरीबों को आवास, किसानों को सुविधाएं, युवाओं को अवसर तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।




