Delhi NCR में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

Delhi NCR में प्लॉट खरीदने का शानदार मौका, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

HR Breaking News (Delhi NCR Plot) आज के महंगाई के दौर में प्रोपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इन बढ़ते दामों के चलते दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदना किसी सपने जैसा हो गया है। बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और लंबा इंतजार के बाद अगर यहां पर फ्लैट (Delhi NCR Plot ) मिल रहे हैं तो यह आम नागरिक के लिए किसी राहत से कम नहीं है। अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में घर लेना चाहते हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

किस योजना पर होगा प्लॉट का आवंटन 

दरअसल, आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले के मंडोला विहार में एमएसएमई (MSMEs in Mandola Vihar) कारोबारियों के लिए ये खबर बेहद काम की हो सकती है। अगर आप यहां पर प्लाट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी से 13 मार्च तक ओपन किया गया है। इसमें 300 और 450 वर्गमीटर के कुल 122 प्लाट मौजुद है। दिल्ली और प्रमुख एक्सप्रेसवे के पास होने के चलते यहां पर लोगों को काफी फायदा होगा है। इसके लिए प्लॉट का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

पहले क्यों नहीं हो पाए थे पंजीकरण

परिषद की ओर से तमाम कोशिशों के बाद भी लोग यहां इन्वेस्टमेंट करने में इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से MSMEs भूखंडों का प्लान (MSMEs Plots Plan)  करीब डेढ़ साल पहले बनाई गई थी। साथ ही अब यहां पर रोजगार के मौके देने का प्लान तैयार गया है और प्रदूषण रहित उद्योगों के लिए भी प्लान तैयार किया गया है, लेकिन विभागीय अड़चनों के चलते रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं हो पाए थे। लेकिन अब दो दिन पहले ही पंजीकरण की फिर से शुरुआत हो गई है।

कितनी होगी प्लॉट की कीमत 

संपत्ति प्रबंधक पीएस का कहना है कि इस योजना में 300 वर्गमीटर के 68 और 450 वर्गमीटर के 54 भूखंड होने वाले हैं, जिनकी कीमत तकरीबन 1.39 करोड़ से 2.39 करोड़ रुपये तक तय की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मंडोला विहार (Mandola Vihar)  के सेक्टर 21 में यह योजना प्रस्तावित की गई है, यहां से दिल्ली केवल 4 किलोमीटर दूर है।

कब तक चलेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 

यहां से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway)  केवल 8 किलोमीटर की दूरी पर है और पास के मेट्रो स्टेशन 9 किलोमीटर की दूरी पर है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur Highway)  से मंडोला विहार का सीधा जुड़ाव है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो सकते हैं और 13 मार्च तक पंजीकरण किए जाने हैं, जिसके बाद अलोटमेंट का प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद भुगतान पर मिलेगी इतनी छूट

इसके साथ ही आपको बता दें कि बीते वर्ष दिसंबर में जो 15 प्रतिशत छूट की सीमा शुरू की गई है, उसे बढ़ा दिया गया है। मंडोला विहार के साथ ही सिद्धार्थ विहार और वसुंधरा में 4000 से ज्यादा फ्लैट खाली हैं। रजिस्ट्रेशन के 2 महीने यानी की तकरीबन 60 दिन में पूर्ण भुगतान करने पर 15 प्रतिशत छूट (Full payment discount of registration)  दी जा रही है और 90 दिन में पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत छूट का फायदा दिया जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button