8th Pay Commission : 2027 में इस दिन से लागू होगा 8वां वेतन आयोग, सैलरी में होगा बंपर इजाफा


HR Breaking News (8th Pay Commission) सरकार ने कुछ समय पहले ही आठवें वेतन आयोग का गठन किया गया है और ToR का भी ऐलान कर दिया है। अब हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों के नए पे कमीशन के लागू होने को लेकर बड़ा अपडेट (8th Pay Commission Updates) सामने आया है। अपडेट के मुताबिक 2027 में इस दिन से आठवें वेतन आयोग का ऐलान किया जा सकता है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
कब तक लागू होगा नया पे कमीशन
रिपोर्ट के अनुसार आयोग अपनी सिफारिशें अप्रैल 2027 तक सरकार को सौंप सकती है और उम्मीद है कि दीवाली 2027 तक इसे लागू (new pay commission) किया जा सकता है। सरकार ने आयोग में तीन सदस्य की नियुक्ति भी कर दी हैं। इसकी अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिज रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash Desai) होंगी और प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम सदस्य औ पंकज जैन सदस्य-सचिव के तौर पर कार्य करने वाले हैं। आयोग चाहे तो बीच-बीच में अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकता है, जिससे कर्मचारियों को जल्द राहत मिल सकती है।
क्या होता है वेतन आयोग का काम
सरकार के अनुसार, आयोग का लक्ष्य कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, अलाउंस, बोनस, ग्रेच्युटी और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (performance linked incentive) का रिवियू करना है और इससे यह सुनिश्चित होगा कि सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार न पड़ सके और इस दौरान फाइनेंशियल बैलेंस बना रहे। आयोग राज्य सरकारों पर इसके प्रभाव और PSU व प्राइवेट सेक्टर के सैलरी स्ट्रक्चर (Private Sector Salary Structure) से भी समानता बनाए रखने के लिए तुलना करेगा।
कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर
रिपोर्ट के अनुसार आठवें पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor in 8th cpc) 1.8 से 2.46 के बीच तय किया जा सकता है। अगर बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है तो 1.82×फैक्टर पर कर्मचारियों की संशोधित सैलरी 32,760 रुपये होगी यानी कर्मचारियों की सैलरी में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है और 2.15× फिटमेंट फैक्टर पर कर्मियों की सैलरी 38,700 रुपये होगी यानी सैलरी में 34 प्रतिशत का इजाफा होगा। इसके साथ ही 2.46× फैक्टर पर कर्मचारियों की संशोधित सैलरी (Revised salary of employees) 44,280 रुपये होगी यानी सैलरी में 54 प्रतिशत का इजाफा होगा।
क्या शून्य पर सेट होगा कर्मियों का डीए
जब भी कोई नया वेतन आयोग लागू किया जाता है तो महंगाई भत्ता (DA Hike News) नए सिरे से शून्य पर सेट हो जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि वास्तविक बढ़ोतरी 13-15 प्रतिशत के आसपास हो सकती है।
8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) के लागू होने पर कर्मियों के सैलरी के साथ ही बोनस, रिटायरमेंट बेनिफिट्स, ग्रेच्युटी और PLI सिस्टम पर भी रिकन्सिडरेशन (Reconsideration of PLI system) किया जाएगा।। इससे पहले 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू किया गया था, जिसमें औसतन 14-16 प्रतिशत की सैलरी बढ़ोतरी हुई थी। अब आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मियों में काफी उम्मीदें बढ़ी हुई है।
कब तक होगा आठवें पे कमीशन का ऐलान
सरकार का मकसद है कि नए सैलरी स्ट्रक्चर (new salary structure) से कर्मचारियों की परचेजिंग पावर को तो बढ़ाया जाए और साथ ही देश की आर्थिक स्थिरता और उत्पादकता में भी सुधार हो सके। अगर सब कुछ सही समय पर होता है तो इससे 2027 की दिवाली तक सरकार आठवें वेतन आयोग का ऐलान कर सकती है।



