PM Kisan Yojana : खत्म हुआ इंतजार, इस दिन आएगा 22वीं किस्त का पैसा, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ


HR Breaking News (PM Kisan Yojana) किसानों के बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खूब पॉपुलर है। इस योजना के तहत पात्रित किसान को सहायता के तौर पर सालाना 6000 रुपये की राशि दी जाती है। अब इसी बीच किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। अब जल्द ही 22वीं किस्त का पैसा (22nd installment) किसानों के अकाउंट में जारी किया जा सकता है। आइए खबर में जानते हैं कि किन किसानों को इस योजना के तहत 22वीं किस्त का पैसा मिलेगा और किनको नहीं मिलेगा।
कब जारी होगी 22वीं किस्त
दरअसल, आपको बता दें कि सरकार फरवरी 2026 के आखिरी सप्ताह में योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22th Installment) जारी करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जहां एक ओर करोड़ों किसान अपने बैंक खातों में 2,000 आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने क्लियर किया है कि हजारों किसानों के हाथ इस बार खाली रह सकते हैं।
किन किसानों को नहीं मिलेगा 22वीं किस्त का पैसा
कृषि मंत्रालय के जो नए आंकड़ें सामने आए हैं, उनके मुताबिक नियमों की अनदेखी करने वाले किसानों (PM Kisan yojna) के नाम पोर्टल से हटाए जा रहे हैं। इनमे कुछ मुख्य कारण है। सरकार ने क्लियर किया है कि बिना e-KYC के किस्त जारी नहीं होगी। अगर आपने अभी तक बायोमेट्रिक या ओटीपी के माध्यम से अपना केवाईसी पूरा नहीं किया है, तो इससे उन किसानों का पैसा अटक सकता है।
इसके साथ ही जिन किसानों के रिकॉर्ड में उनकी जमीन का वेरिफिकेशन (Land Seeding) नंबर दिखाई दे रहा है, उन्हें अगली किस्त का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार की ओर से सिर्फ उन्हीं किसानों को पैसा दिया जा रहा है, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन रिकॉर्ड की गई है।
इसके साथ ही अगर आपका बैंक खाता आधार (Aadhar) से लिंक नहीं है तो आपका पैसा ट्रांसफर फेल हो सकता है या फिर DBT (Direct Benefit Transfer) मोड इनेबल नहीं है, तो ऐसे में पैसा ट्रांसफर फेल हो जाएगा।
इसके साथ ही अप्लाई के समय नाम, जेंडर या आधार नंबर में थोड़ी सी गलती से भी किस्त रुक सकती है।
ऐसे चैक कर सकते हैं अपना स्टेटस
अगर आप लाभार्थी सूची की लिस्ट चैक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाना होगा और वहां जाकर होमपेज पर नो योर स्टेटस (Know Your Status) ऑप्शन पर क्लिक रकें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। यहां आप चेक करें कि e-KYC, Land Seeding और आधार बैंक अकाउंट सीडिंग (Aadhar Bank Account Seeding ) के सामने अगर NO लिखा है तो उसे ठीक करवाएं।
अपात्र किसानों से लिया जाएगा पैसा वापस
जो लोग गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले रहे हैं, सरकार अब उनसे पैसा वापस ले रही है। अगर फैमिली का कोई सदस्य इनकम टैक्स (Income Tax) भरता है या सरकारी नौकरी में है, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सबसे पहले तो आप यह जान लें कि पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है। अगर आपका डेटा सही है, तो फरवरी के आखिर में किसानों के खाते में 2,000 रुपये की किस्त क्रेडिट हो जाएगी।



