श्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की

आज सर्किट हाउस,प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों,सुशासन,विकास कार्यों एवं राज्यों के मध्य आपसी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश में चल रही विभिन्न विकासपरक योजनाओं,विशेषकर ग्रामीण अवसंरचना,सड़क निर्माण,रोजगार सृजन तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में जानकारी साझा की।महामहिम राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत करते हुए उनके दीर्घ राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की संवादपूर्ण मुलाकातें राष्ट्रहित में नीतिगत समन्वय को और अधिक मजबूत करेंगी।भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में पारस्परिक सहयोग एवं जनकल्याण के संकल्प को दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button