Expressways पर टोल टैक्स होगा कम, 15 तारीख से लागू होगा नया नियम
आपको बता दे कि देशभर में सड़क के रास्ते से तेज और आरामदायक सफर का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार (Central government) की तरफ से आंशिक रूप से शुरू हो चुके नेशनल एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली के नियमों (Rules for toll collection on Expressways) में अहम बदलाव किया है। जिसके बाद अब लोगों को कम टोल देना होगा। चलिए खबर में जानते है 15 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले इन नियमों के बारे में विस्तार से।
क्या है नया प्रावधान?
केंद्र सरकार की तरफ से नेशनल हाईवे फीस नियम, 2008 में बदलाव (National Highway Fee Rules) किया गया है। नए नियम के अनुसार, यदि कोई नेशनल एक्सप्रेसवे पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है, तो वहां चलने वाले वाहनों पर केवल उतने ही हिस्से का चार्ज लिया जाएगा जो आम जनता के लिए खुला है। खास बात यह है कि इस हिस्से पर टोल दरें (Toll Rates) एक्सप्रेसवे की बजाय सामान्य नेशनल हाईवे के मानकों के अनुसार तय होंगी, जो अपेक्षाकृत कम होती हैं। अब तक कई स्थानों पर अधूरे एक्सप्रेसवे पर भी पूरी दर से टोल (Toll rates on the incomplete expressway) वसूला जाता था, जिससे यात्रियों में असंतोष था। नए संशोधन से इस असमानता को खत्म करने की कोशिश की गई है।
यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को लाभ
सरकार की तरफ से कहा जा रहा है कि अगर टोल टैक्स कम होगा तो हाइवें पर सफर करनें वालें वाहनों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे समानांतर चल रहे पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक (Traffic on the National Highway) का दबाव घटेगा। मालवाहक और ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी और सामान की समय पर डिलीवरी संभव हो सकेगी।
प्रदूषण एवं जाम से छुटकारा मिलने की संभावना
सरकार का मानना है कि नियमों में हुई यह बदलाव ट्रैफिक जाम (traffic jam) को कम करने के लिए फायदेमंद साबित होंगे। क्योंकि जब वहां कम भीड़ वाले एक्सप्रेसवे की तरफ शिफ्ट होंगे तो पुराने हाईवे पर जाम नहीं लगेगा। माना जा रहा है कि इस नए कदम से प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है।
15 तारीख से लागू होंगे नए नियम
सरकार की तरफ से किए गए टोल टैक्स के नियमों में इस संशोधन (toll tax new rules) को 15 फरवरी 2026 से लागू किया जाएगा। देश भर में जहां भी एक्सप्रेसवे आंशिक रूप से चालू हो गए हैं वहां नए नियम लागू हो जाएंगे। सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम लोगों की यात्रा को और भी सुगम बना देगा।




