Silver Rate, 11 February : आज एक झटके में 15,000 रुपये किलो महंगी हुई चांदी, सोने में भी बंपर तेजी


HR Breaking News – (Silver Price 2026)। सोने और चांदी की कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट के बाद अब फिर से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। आज 11 फरवरी को सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बंपर तेजी आई है। MCX पर चांदी की कीमत 15,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई है, जबकि सोने 1,800 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है।
15 हजार रुपये महंगी हुई चांदी –
5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी (chandi ka rate) पिछले सत्र में 2,52,548 रुपये प्रति किलो के भाव पर क्लोज हुई थी और आज यह 2,57,938 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तार पर ओपन हुई है। कारोबार में यह 2,64,000 रुपये तक हाई और 2,57,938 रुपये तक लो गई है। शाम 5 बजे के करीब चांदी 15,000 रुपये यानी 5.99 फीसदी तेजी के साथ 2,67,500 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
सोने में 2 प्रतिशत के करीब तेजी –
2 अप्रैल की डिलीवरी वाला गोल्ड (MCX Gold Rate Today) पिछले सत्र में 1,56,803 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ था और आज यह 1,58,436 रुपये पर खुला है। कारोबार में यह 1,59,511 रुपये तक हाई गया है और 1,57,560 रुपये तक लो गया है। शाम 5 बजे लगभग सोना 2600 रुपये यानी 1.71 फीसदी तेजी के साथ 1,59,461 रुपये पर कारोबार करता नजर आया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी का रेट –
अमेरिका में ट्रेजरी बॉण्ड यील्ड में गिरावट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत महंगा होकर 5,038.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि US गोल्ड फ्यूचर (Future Gold Rate) 0.6 फीसदी तेजी के साथ 5,060.60 डॉलर पर था। इसी तरह स्पॉट सिल्वर (Future Silver Rate) 1 फीसदी तेजी के साथ 81.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में इसमें तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट आई थी।
देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का रेट –
दिल्ली में सोने-चांदी का रेट –
दिल्ली में आज प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rate) 15,792 रुपये है और प्रति 10 ग्राम 1,57,917 रुपये चल रहा है। इसी तरह 22 कैरेट प्रति ग्राम सोने की कीमत 14,476 रुपये और प्रति 10 ग्राम 1,44,757 रुपये है। इसी तरह राजधानी में चांदी का रेट (Chandi ki Kiamt) प्रति 10 ग्राम 2,598 रुपये और प्रति किलो की कीमत 2,59,840 रुपये चल रही है।
मुंबई में सोने का भाव –
मुंबई में स्टैंडर्ड गोल्ड यानी 22 कैरेट सोने की कीमत (Mumbai Gold price) 1,14,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि प्योर गोल्ड यानी 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,033 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
चेन्नई में सोने का रेट –
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट की कीमत (Chennai 22 carat price) 1,16,632 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 1,27,240 रुपये प्रति 8 ग्राम है।
हैदराबाद में सोने की कीमत
हैदराबाद में 22 कैरेट की कीमत (Hyderabad 22 carat price) 1,16,448 रुपये प्रति 8 ग्राम है जबकि 24 कैरेट की कीमत 1,27,032 रुपये प्रति 8 ग्राम है।


