Gold Silver Rate : 24 नवंबर को सोना 4200 और चांदी 6300 रुपये तेजी, जानिये ताजा भाव

HR Breaking News – सोने और चांदी की कीमतों ने साल 2026 में बड़ा खेल किया है। दरअसल, जनवरी 2026 में सोना 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई। इसके बाद 9 महीनों से जारी उतार चढ़ाव के बाद  नवंबर में दोनों कीमती धातुओं के रेट धड़ाम से नीचे आ गए। आज 24 कैरेट सोने की कीमत (gold rate) 128700 रुपये प्रति दस ग्राम है और 1 किलो चांदी की कीमत 155600 रुपये है। यानी ऑलटाइम हाई से गोल्ड 51300 रुपये और चांदी 264700 रुपये सस्ती हो गई है। 

नवंबर की शुरूआत से जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है। 23 नवंबर और 24 नवंबर को दो दिन से सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तगड़ा उछाल आया है। सोने से ज्यादा चांदी (silver price) की चमक बढ़ी है। इसका असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी में गिरावट- 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को COMEX पर सोने का भाव (sone ka bhav) 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 3,621.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की 3.29 फीसदी यानी 1.415 डॉलर गिरकर की तेजी आई और यह 41.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

देश के प्रमुख  शहरों में सोने और चांदी की कीमत – 

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत =     126410
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत = 126190
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत =  126770
कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत =    126240
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत = 126510
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत =    126610

मुंबई में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत =  154680
दिल्ली में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत = 154410
चेन्नई में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत =    155130
कोलकाता में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत = 154470
बेंगलुरु में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत = 154800
हैदराबाद में 1 किलो शुद्ध चांदी की कीमत = 154920

MCX पर सोना और चांदी का लाइव रेट – 

सोमवार, 23 नवंबर को MCX पर सोना (Gold Live Rate) 121,778 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था और आज 24 नवंबर को 124,443 रुपये पर ओपन हुआ है, जबकी खबर लिखने तक सोने ने 127,119 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। बाजार खुलने के बाद से 3:30 बजे तक सोने में 4200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी आई है। 

दूसरी ओर, चांदी में आज (chandi ka bhav) 6200 रुपये का उछाल आया है। MCX पर आज चांदी 149,053 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई है और 156,500 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई बनाया है। दरअसल, 3:30 बजे MCX पर चांदी  154205 रुपये किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। 23 नवंबर को चांदी 147,813 रुपये पर क्लोज हुई थी। 

खरीदारी करने से पहले जान लें ये जरूरी बात –

सोने और चांदी की खरीदारी करते समय केवल भाव ही चेक नहीं करने होते हैं। देशभर के अलग अलग शहरों और ज्वैलर्स की दुकान पर ज्वैलरी के डिजाइन के अनुसार मेकिंग चार्ज भी अलग होता है। आमतौर पर गोल्ड ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज 8 प्रतिश से लेकर 12 प्रतिशत तक हो सकता है। इसके बाद 3 प्रतिशत GST लगता है। आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू GST भी बिल में जुड़ते हैं। इसलिए खरीदारी करने से पहले स्थानीय ज्वेलर से अंतिम कीमत जरूर पता करें। 

Related Articles

Back to top button