Uttar Pradesh वालों को बड़ी सौगात, इस जिले में बनेगी 52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन, 53 गांवों की भूमि होगी अधिग्रहित

HR Breaking News – (New Railway Line in UP)। उत्तर प्रदेश रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश का सबसे मजबूत राज्य है। अब सरकार रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तेजी से कम कर रही है। प्रदेश में रेलवे से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश वालों के लिए एक गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल, सरकार ने 52 किलोमीटर नई रेलवे लाइन बिछाने की घोषणा की है। इसके तहत सात रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के विकास गति को पंख लगेंगे और लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।
यहां बनाई जाएगी नई रेलवे लाइन –
बता दें की नई रेलवे लाइन घुघली–आनंदनगर रेलवे लाइन (Anandnagar railway line) परियोजना के तहत महाराजगंज में बनने वाले 7 स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस परियोजना के तहत 52 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। इस पर साथ नए रेलवे स्टेशनों (new railway stations) का निर्माण होगा। इस लिस्ट में आनंदनगर महाराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर, पिपरा और मुंडेरी हाल्ट स्टेशन शामिल है
32 अंडरपास का भी होगा निर्माण –
ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना में 32 अंडरपास का भी निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से इन क्षेत्र के कस्बों में रहने वाले लगभग 10 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ होगा। इन अंडरपास के बनने से लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
53 गांव की जमीन की जाएगी अधिग्रहित –
इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 53 गांव में भूमि अधिग्रहण (Land acquisition) की जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार 29 गांव में 86 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। इन गांव से होकर नई रेलवे लाइन गुजरने से यहां जमीन के रेट तेजी से बढ़ेंगे।
2027 में पूरा करने का लक्ष्य –
इस नई रेलवे लाइन (new railway line in up) को बनाने की मंजूरी 2023 में सरकार ने दे दी थी। इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 958.27 करोड रुपए का बजट पास किया गया है। नई रेलवे लाइन के साथ कई नई रेलवे स्टेशन का निर्माण होने से लोगों का सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुल मिलाकर इस नई रेलवे लाइन (new railway line) के बनने से आम जनता के लिए परिवहन व्यवस्था सुल्भ हो जाएगी।



