DA Hike : इस दिन आएगा कर्मचारियों के खाते में महंगाई भत्ते का पैसा, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

DA Hike : इस दिन आएगा कर्मचारियों के खाते में महंगाई भत्ते का पैसा, जानें कितनी होगी बढ़ोतरी

HR Breaking News, Digital Desk- (8th pay commission) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 2% बढ़ने की मजबूत संभावना बन रही है। श्रम ब्यूरो द्वारा जारी दिसंबर 2025 के AICPI-IW आंकड़ों के अनुसार 12 महीने का औसत ऐसे स्तर पर पहुंच गया है, जिससे DA का आंकड़ा करीब 60% के आसपास बनता दिख रहा है।

फिलहाल DA 58% है, ऐसे में इसमें सीधे 2% की बढ़ोतरी बनती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक घोषणा (Government official announcement) के बाद ही होगा, जो परंपरा के अनुसार मार्च 2026 (होली से पहले) किए जाने की संभावना है।

 क्यों मानी जा रही है 2% बढ़ोतरी-

DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (औद्योगिक श्रमिक) यानी AICPI-IW के 12 महीने के औसत पर आधारित होती है। दिसंबर 2025 में यह इंडेक्स 148.2 रहा, जबकि 12 महीने का औसत 145.54 निकला। तय फॉर्मूले और बेस ईयर फैक्टर 2.88 के अनुसार DA करीब 60.33% बनता है। चूंकि सरकार DA को हमेशा राउंड फिगर में घोषित करती है, इसलिए इसे 60% माना जा रहा है। इससे पहले जून 2025 के आंकड़ों के आधार पर सरकार ने अक्टूबर 2025 में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया था।

सातवें वेतन आयोग के बाद भी क्यों मिलेगा DA-

हालांकि सातवें वेतन आयोग (7th pay commission news) की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है, लेकिन जब तक आठवें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) की सिफारिशें लागू नहीं हो जातीं, तब तक कर्मचारियों और पेंशनर्स को 7वें वेतन आयोग के बेसिक पे पर ही DA मिलता रहेगा। यानी DA बढ़ना जारी रहेगा और इसका फायदा सीधे सैलरी और पेंशन में दिखेगा। यही वजह है कि जनवरी 2026 का DA हाइक भी कर्मचारियों के लिए अहम माना जा रहा है।

 कितना पड़ेगा सैलरी पर असर-

यदि DA 58% से बढ़कर 60% किया जाता है, तो कर्मचारियों की सैलरी में सीधा इजाफा होगा। उदाहरण के लिए, ₹20,000 बेसिक सैलरी पर मासिक आय (Monthly Income on Basic Salary) लगभग ₹400 बढ़ेगी। वहीं ₹50,000 बेसिक पर करीब ₹1,000 और ₹1 लाख बेसिक सैलरी वालों को लगभग ₹2,000 प्रति माह का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। यानी बेसिक सैलरी (employees basic salary) जितनी ज्यादा होगी, फायदा भी उतना ही अधिक होगा। कुल मिलाकर, अगर सरकार 2% DA बढ़ोतरी का ऐलान करती है, तो यह महंगाई के दौर में कर्मचारियों और पेंशनर्स (pensioners) के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Related Articles

Back to top button